फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   मांगों को लेकर मजदूरों ने फतेहगढ़ चूड़ियां में प्रदर्शन किया

मांगों को लेकर मजदूरों ने फतेहगढ़ चूड़ियां में प्रदर्शन किया

Mon, 09 Apr 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर मजदूरों ने फतेहगढ़ चूड़ियां में प्रदर्शन किया
मजदूरों ने फतेहगढ़ चूड़ियां में प्रदर्शन किया
विज्ञापन

कहा- सरकार मनरेगा मजदूर को साल में 100 दिन का काम दे
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
भारतीय कम्यूनिस्ट पारटी (मार्कसवादी-लेनिनवादी) लिबेरशन और मजदूर मुक्ति मोर्चा ने संयुक्त रूप से सोमवार को ब्लॉक फतेहगढ़ चूड़ियां में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई दलबीर मसीह भोला औैर जिला अध्यक्ष विजय कुमार सोहल ने की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्यां में महिलाएं भी मौजूद रहीं। धरने को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेता गुलजार सिंह भुंबली ने कहा कि नई सरकार को सूबे में बने एक साल हुआ है। लेकिन अभी तक गांव में मनरेगा को पूर्ण रूप से लागू नहीं किया जा सका। मनरेगा कानून के अनुसार मजदूर को एक साल में 100 दिन का काम मिलना जरूरी है। न तो पिछली अकाली-भाजपा सरकार ने और न ही पंजाब की मौजूदा सरकार ने मजदूर को 100 दिन का काम दिया है। सरकार द्वारा तैयार की गई रूपरेखा के अनुसार जरूरतमंदों को 5-5 मरले के प्लाट अलॉट करने के संबंध में अभी तक कोई कार्रवाई शुरू नही की गई। उन्होंने कहा कि मजदूरों को डीसी रेट अनुसार भुगतान करना तो दूर मनरेगा मजदूर की दिहाड़ी में मात्र 7 रुपये का बढ़ोतरी करके मजदूरों से सरकार ने मजाक किया है। लिबरेशन नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि मांगों को लेकर पहले पड़ाव में ब्लॉक स्तर पर धरने दिए जा रहे हैं। इसके बाद गेहूं की फसल की कटाई के बाद डीसी गुरदासपुर के कार्यालय के आगे लगातार दिन-रात के धरने दिए जाएंगे। इस मौके पर कुलदीप राज, गुरिंदर सिंह, गुरजीत कौर, सुच्चा सिंह, रीटा, जसबीर सिंह मौजूद थे।

फोटो- 09जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- फतेहगढ़ चूड़ियां में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए मजदूर संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed