{"_id":"59a441474f1c1bc2018b459b","slug":"141503936839-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दर्जन से ज्यादा टयूबवैल देंगे शहर को सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दर्जन से ज्यादा टयूबवैल देंगे शहर को सुविधा
Updated Mon, 28 Aug 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में लगेंगे नए ट्यूबवेल: विधायक
पठानकोट।
शहर में पांच दर्जन से अधिक ट्यूबवेल अब शहरवासियों को स्वच्छ जल की सप्लाई देंगे। इसके लिए सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है। शहर में फिलहाल 49 ट्यूबवेल हैं। पानी की किल्लत किसी भी क्षेत्र में न रहे इसके लिए सरकार ने ट्यूबवेलों की संख्या 60 से अधिक करने की योजना बनाई है।
शहर में पानी की समस्या कोई नई नहीं है। नगर निगम के लाख दावों के बावजूद भी शहर के कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पर जलापूर्ति नहीं पहुंच पाती है। अब इस समस्या को दूर करने का बीड़ा कांग्रेस सरकार ने उठाया है। विधायक अमित विज ने बताया कांग्रेस ने चुनावों में लोगों से वादा किया था कि साफ पानी की सप्लाई लोगों को दी जाएगी। उसी वादे को पहल के आधार पर पूरा करने के लिए कांग्रेस सरकार वचनबद्ध है। फिलहाल मौजूदा समय में शहर में 49 ट्यूबवेल हैं। एक भी ट्यूबवेल खराब होने की स्थिति में सैकड़ों घरों में पानी की सप्लाई रुक जाती है, जिससे हजारों लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ता है। इसी समस्या से निपटने के लिए नए ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं।
विधायक अमित विज के मुताबिक शहर में नए ट्यूबवेल लगने के बादकुल संख्या 60 से 65 के बीच हो जाएगी। उन्होंने बताया 7 नए ट्यूबवेलों का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही 7 नए ट्यूबवेलों के टेंडर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया औसतन एक ट्यूबवेल पर 30 से 50 लाख का खर्च आएगा।