फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कार सेवा के दौरान भाजपा की गुटबंदी आई सामने

कार सेवा के दौरान भाजपा की गुटबंदी आई सामने

Thu, 07 Mar 2019 10:43 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
कार सेवा के दौरान भाजपा की गुटबंदी आई सामने
कार सेवा में नहीं दिखी भाजपा की एकजुटता
विज्ञापन

पूर्व मंत्री अनिल जोशी सुबह और प्रदेश प्रधान मलिक बाद दोपहर पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री दुर्ग्याणा मंदिर के पवित्र सरोवर की कार सेवा के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक और पूर्व मंत्री अनिल जोशी के बीच छिड़ी राजनैतिक वर्चस्व की लड़ाई सामने आ गई। दोनों नेता अपने-अपने समर्थकों के साथ अलग-अलग समय में सरोवर की कार सेवा के लिए पहुंचे।
दोनों नेताओं ने अपनी राजनैतिक ताकत दिखाने के लिए अपने समर्थकों को फोन कर कार सेवा में पहुंचने का आग्रह किया। इस बाबत सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक स्थानीय नेता व वर्कर की आवाज है। नेता इस वर्कर को कार सेवा के लिए शाम चार बजे पहुंचने का आग्रह कर रहा है। वहीं कार्यकर्ता कह रहा है कि जोशी सुबह आने के लिए कह रहे हैं, किसका कहना माना जाए। लोकसभा चुनाव नजदीक हैं, इसके लिए पार्टी को एकजुट किया जाए। दोनों नेता साथ-साथ कार सेवा करें।
विज्ञापन

मलिक बाद दोपहर अपने समर्थकों के साथ कार सेवा करने पहुंचे। जोशी सुबह कार सेवा के लिए पहुंचे थे। जोशी और उनके साथ आए भाजपाइयों ने जय श्री राम के जयकारों के साथ कार सेवा की। लगभग दो घंटे तक कार सेवा करने के बाद जोशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 20 साल के बाद हो रही कर सेवा में भाग लेना सौभाग्य की बात है। कमेटी की ओर से प्रधान रमेश शर्मा, अरुण खन्ना और अन्य कमेटी सदस्यों ने जोशी को सिरोपा देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलिक भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ कार सेवा के लिए पहुंचे। मलिक भाजपा वर्कर के साथ एक घंटे से अधिक कार सेवा में जुटे रहे। उनके साथ भाजपा प्रदेश महासचिव राकेश राठौर, जिला अध्यक्ष आनंद शर्मा सहित सभी पदाधिकारी व भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर मलिक ने कहा कि यह बहुत ही सौभाग्यपूर्ण बात है कि उन्हें और भाजपा कार्यकर्ताओं को इस पवित्र तीर्थ की कारसेवा का मौका हासिल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed