{"_id":"5c7ead48bdec2213f10dc8db","slug":"131551805768-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सेवकों के इंतजार में रहे कमेटी मेंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सेवकों के इंतजार में रहे कमेटी मेंबर
विज्ञापन
कार सेवा के दूसरे दिन नहीं पहुंचे सेवक
लाइव टेलीकास्ट के दौरान कई बार की गई अपील
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। तीर्थ स्थल श्री दुर्ग्याणा मंदिर की कार सेवा के दूसरे दिन प्रबंधक कमेटी के सदस्य कार सेवकों का इंतजार करते रहे। कार सेवा के लिए बेहद कम लोग पहुंचे जिसमें सेना के कुछ जवान भी शामिल थे। साढ़े 11 बजे तक कार सेवकों की संख्या 200 भी नहीं थी। दुर्ग्याणा कमेटी ने अपने लाइव टेलीकास्ट के बीच कार सेवा के लिए लोगों से अपील भी की जिसका कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा। लगभग साढ़े 12 बजे सांसद गुरजीत औजला और विधायक सुनील दत्ती कार सेवा के लिए पहुंचे। कमेटी सदस्यों को उम्मीद थी कि वह अपने साथ बड़ी संख्या में कार सेवक लेकर आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बदला जाएगा : शर्मा
कमेटी के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने बताया कि पवित्र सरोवर के जल को फिल्टर करने के लिए 2008 में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया था। इस ट्रीटमेंट की गुणवत्ता को ठीक किया जाएगा। जिस रास्ते से सरोवर के लिए हंसली से पानी सप्लाई किया जाता है, उसकी भी सफाई करवाई जा रही है। सरोवर में हंसली का पानी फोकल प्वाइंट से होकर इंदर पैलेस के साथ रेलवे ट्रैक से होता हुआ गोल बाग से दुर्ग्याणा पहुंचता है। कार सेवा के बाद पवित्र सरोवर की मरम्मत करवाई जाएगी। जब उनसे यह पूछा गया कि दुर्ग्याणा तीर्थ के साथ सटे श्मशान घाट की राख सरोवर के पानी में गिरती है, इसको कैसे रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका कोई समाधान नहीं है।
कार सेवा से निकाली कार दशहरा मैदान में रखी जा रही है
सरोवर की लंबाई 528 फुट और चौड़ाई 516 फुट है। सरोवर की गहराई 18 फुट है। 20 साल में सरोवर के कई हिस्सों में दो से तीन फुट की कार (काई) जमा है। इसको बाहर निकलने के लिए कमेटी ने परिक्रमा से सरोवर तल तक सीढ़ियों का निर्माण करवाया है। सरोवर से निकाली जा रही कार दशहरा मैदान में रखी जा रही है। कमेटी ने कार सेवकों के लिए वेद भवन में लंगर का प्रबंध किया है। कार सेवकों में बच्चों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
वहीं कार सेवा में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी के कारण अध्यक्ष पंडित रमेश शर्मा ने शहर के भीतरी भागों में बड़े बड़े बैनर लगाने के आदेश जारी किए। साथ ही शहर में लगाए गए 200 से अधिक बैनरों की जांच करने के लिए कर्मचारियों को आदेश भी दिए। रमेश शर्मा ने बताया कि श्री राम शरणम के मुखिया तिलक राज वालिया ने अपने साथियों के साथ कार सेवा की है। उन्होंने गुरु नगरी के लोगों से अपील की कि वह इस कार सेवा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें।