{"_id":"5acb99bd4f1c1b496b8b4a0b","slug":"131523292605-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्नीचर शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्नीचर शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्नीचर शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
चार घंटे में पाया गया आग पर काबू
पठानकोट।
मिशन रोड पर न्यू स्टैंडर्ड फर्नीचर शोरूम की बेसमेंट में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सुबह करीब आठ बजे से आग बुझाने में जुटीं दमकलें दोपहर 12.30 बजे तक आग पर काबू पा पाईं। बेसमेंट में आग लगने से धुआं ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर पूरी तरह से फैल चुका था। शोरूम बंद होने के कारण धुआं बाहर नहीं आ पा रहा था। इसके बाद पहले फ्लोर के शीशे तोड़े गए और अंदर से धुआं बाहर निकाला गया। फिर दमकल कर्मियों ने अंदर घुसकर आग पर काबू पाया। दमकल ने करीब 20000 लीटर पानी बेसमेंट में फेंका। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। करीब साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद आग तो बुझ गई लेकिन बेसमेंट में फेंके गए 20 हजार लीटर पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। इसके बाद नगर निगम की सीवर सेक्शन मशीन मंगवाई गई और पानी को बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शोरूम में सुबह करीब सात बजे धुआं निकलता देखकर आग लगने का आभास हुआ। इसके बाद शोरूम मालिक और दमकल को सूचित किया गया। वहीं शोरूम मालिक से संपर्क नहीं हो पाया। फायर ब्रिगेड के अफसर एनआर शर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। अंदर घुसते ही पावर सप्लाई को पहले बंद किया गया। इसके बाद पानी की मदद से आग पर काबू पाया गया।
फोटो -1- पठानकोट में फर्नीचर शोरूम में आग से निकलता धुआं और बाहर जमा भीड़।