फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ट्रूडो के साथ खालिस्तानियों के खिलाफ मुद्दा उठा कैप्टन ने पेश किया राष्ट्रवादी सबूत: एनएसएफ?

ट्रूडो के साथ खालिस्तानियों के खिलाफ मुद्दा उठा कैप्टन ने पेश किया राष्ट्रवादी सबूत: एनएसएफ?

Wed, 21 Feb 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
ट्रूडो के  साथ खालिस्तानियों के खिलाफ मुद्दा उठा कैप्टन ने पेश किया राष्ट्रवादी सबूत: एनएसएफ?
एनएसएफ ने कहा- अलगाववादियों को भारत विरोधी गतिविधियों की नहीं दी जा सकती इजाजत
विज्ञापन

अमृतसर।
राष्ट्रवादी छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स फेडरेशन ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो के समक्ष बैठक के दौरान खालिस्तानी दहशतगर्दों की गतिविधियों के उठाए मुद्दे का स्वागत किया है। कैप्टन की इस फैसले को एनएसएफ ने कैप्टन की राष्ट्रवादी पहुंच बताया है। जिस को संगठन ने समर्थन किया है।

एनएसएफ के महासचिव राजविंदर राजा ने कहा कि कनाडा हमेशा से ही भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वालों का समर्थन देता रहा है। कनाडा की लिबरल पार्टी के कई नेता अलगाववादियों को समर्थन देते हैं। कनाडा सरकार भी खालिस्तानी समर्थकों का कनाडा में शरण देती है। यही लोग भारत में खालिस्तान के लिए आवाज उठानों वालों को कई तरह से फंडिंग करने के साथ साथ भारत विरोधी प्रचार करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि भारत के विरोध में प्रचार करने वाले या भारत के शांतिमय माहौल को खराब करने वाले या फिर दहशतगर्दी की गतिविधियों को बढ़ावा देने वालो को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता। कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से जो भी अलगाववादियों के विरोध की बात की है, एनएसएफ उसका समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि भारत शांतिमय देश है यहां किसी भी अन्य देश के अंदर बैठ कर भारत विरोध प्रचार करने वालों को सहन नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed