फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   बसंत के दिन खिली धूप, पीले रंग की उड़ी पतंगें

बसंत के दिन खिली धूप, पीले रंग की उड़ी पतंगें

Tue, 23 Jan 2018 03:10 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
बसंत के दिन खिली धूप, पीले रंग की उड़ी पतंगें
स्कूलों में जश्न, श्री दरबार साहिब में श्रद्धालुओं ने किया पवित्र सरोवर में स्नान
विज्ञापन

बसंत के दिन खिली धूप, पीले रंग की उड़ी पतंगें
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
बसंत के दिन ही खिली धूप ने यह अहसास दिला दिया है कि बसंत से दिन बड़े होने लगते हैं और सर्दी कम होने लगती है। बसंत के दिन पीले कपड़ों में जहां लोग दिखे वहीं आसमां पर पीले रंग की पतंगें खूब उड़ी। अमृतसर के छेहरटा साहिब गुरूद्वारा में बसंत पंचमी पर जहां पतंगबाजी की गई वहीं श्री दरबार साहिब में बसंत पंचमी के दिन लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। बसंत पंचमी को लेकर कई स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए तो वहीं बच्चों ने गिद्धा-भंगड़ा व बसंत बहार को लेकर लोकगीत गाए।
शहर के कई स्कूलों में बसंत का त्योहार मनाया गया। मूंगफली गच्चक बाटें गए। अमृतसर के जगत ज्योति स्कूल में बसंत का पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल की बेटियों ने पतंगबाजी जमकर की। विश्व रिकार्ड धारी पंतगबाज जगमोहन कन्नौजिया कहते हैं कि ड्रेगन डोर ने बसंत के दिन पतंगबाजी के शौक को खत्म ही कर दिया है। अब तो बस एक औपचारिकता ही बची है।
विज्ञापन


आजादी के पहले बसंत पर लाहौर में लगता था मेला
इतिहासकार सुरेंद्र कोछड़ बताते हैं कि बसंत पंचमी के दिन आजादी के पहले लाहौर में पतंगबाजी का मेला लगता था। जिसे देखने के लिए हजारों लोग पहुंचते थे। दोनों देशों के बंटवारे के बाद भी बसंत पर लाहौर में पतंग मेला लगता रहा है। इस दिन भारत के लोग यही प्रार्थना करते थे कि हवा का रुख भारत के तरफ हो जबकि लोहड़ी के दिन पाक के पतंगबाजों की यही दुआ रहती थी कि हवा पाकिस्तान के तरफ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक -दूसरे देशों में कटकर आती थी पतंगे
80 के दशक में लाहौर के लिए रोजाना ट्रेन अमृतसर से चला करती थी। पाक पतंगबाज बरेली की डोर के मुरीद हुआ करते थे। सौगात के तौर पर भारतीय डोर पाक जाया करती थी। लेकिन पिछले कुछ सालों से चाइनीज डोर ने भारत ही नहीं पाक के बाजारों पर भी कब्जा कर लिया है। पहले लोहड़ी व बसंत के दिन पतंगे एक-दूसरे देशों में कट कर आया करती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से ड्रेगन डोर ने पतंगबाजी का मजा किरकिरा कर दिया है। पतंगबाजी अब जानलेवा शौक ड्रेगन डोर ने कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed