फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   बगावत से डूबी आम आदमी पार्टी की नाव

बगावत से डूबी आम आदमी पार्टी की नाव

Sun, 15 Oct 2017 10:07 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
बगावत से डूबी आम आदमी पार्टी की नाव
बगावत से डूबी आम आदमी पार्टी की नाव
विज्ञापन

उपचुनाव में कई आप नेताओं ने बागी तेवर दिखाकर छोड़ी पार्टी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में बुरी तरह से हारी आम आदमी पार्टी की नाव बगावत के कारण डूबी है। उपचुनाव के दौरान आप के कई नेता बागी तेवर दिखाते हुए पार्टी छोड़ गए थे। इसके बाद पार्टी उपचुनाव में काफी कमजोर हो गई। ऐसे ही कुछ कारणों के कारण पार्टी का वोट बैंक भी टूटा।
गुरदासपुर उपचुनाव में जहां हर पार्टी और प्रत्याशी खुद को मजबूत बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा था वहीं आम आदमी पार्टी के नेता बगावत करते जा रहे थे। दशहरे वाले दिन पार्टी उस समय बड़ा झटका लगा जब आप के प्रदेश महासचिव रहे लखबीर सिंह ने सीएम कैप्टन की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया। लखबीर ने आप छोड़ने के बाद नेता विपक्ष सुखपाल सिंह खैरा पर कई गंभीर आरोप लगाए। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में हलका दीनानगर से आम आदमी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने वाले जोगिंदर सिंह छीना ने भी पार्टी का साथ ऐन मौके पर छोड़ दिया। छीना ने आप को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।
विज्ञापन

छीना ने पार्टी छोड़ते समय कहा कि आप में उनका दम घुटने लगा था। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में हलका सुजानपुर से आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ने वाले एडवोकेट कुलभूषण मन्हास ने भी कांग्रेस का दामन थामा था। आप की क्षमता पर सवाल उठाते हुए मन्हास ने कहा था कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से सिर्फ कांग्रेस ही लड़ सकती है। इसलिए उन्होंने आप को छोड़ कांग्रेस का दामन थामा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed