{"_id":"59e38cd14f1c1bdb538b796c","slug":"131508084945-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-बाईक टक्कर में दंपति की मौत, बच्चा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-बाईक टक्कर में दंपति की मौत, बच्चा घायल
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर में दंपति की मौत, बेटा घायल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
दीनानगर-पठानकोट नेशनल हाईवे के घरोटा बाईपास पर रविवार को दोपहर बाद कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति की मौत हो गई और उनका बेटा घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। थाना दीनानगर पुलिस ने शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
मृतक दंपति की पहचान सरबजीत कुमार पुत्र महंगा राम निवासी ढाकी पठानकोट, उसकी पत्नी सीमा कुमारी के रूप में हुइ। उनका बेटा अमन घायल हो गया। सरबजीत कुमार अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ अपने ससुराल गली घुमियारां दीनानगर गया था। सभी वहां बाइक पर वापस पठानकोट जा रहे थे। घरोटा बाईपास हाईवे पर पीछे से आ रही कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। कार बाइक को टक्कर मारने के बाद 100 मीटर तक घसीटती ले गई। सिसे सरबजीत और उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा अमन घायल हो गया। अमन को निजी अस्पताल मे दाखिल करवाया गया। बेटी को मामूली चोटें लगी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना दीनानगर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासुपर में भेज कर दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।