{"_id":"59a6f0a24f1c1b45738b47c5","slug":"131504112802-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार से दो लाख मिलने की अफवाह से हडक़ंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार से दो लाख मिलने की अफवाह से हडक़ंप
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो लाख मिलने की अफवाह, डाकघर में उमड़ी भीड़
पठानकोट।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर दो लाख मिलने की अफवाह फैलने के बाद लाभ लेने के लिए शहरवासियों में होड़ मची हुई है। लोग बाजार से फार्म खरीद कर इसे रजिस्टर्ड डाक से भेजने के लिए डाकघर में भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। डाक घर में जमा लोगों की भीड़ बुधवार को इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पुलिस को आक र हालात काबू करने पड़े।
दरअसल शहर में एक अफवाह इन दिनों फैली हुई है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत केंद्र सरकार लड़कियों के परिवारों को दो लाख रुपये देने जा रही है। इसके लिए बाकायदा बाजार में दुकानों पर आवेदन फार्म भी बिक रहे हैं। दुकानों पर फार्म लेने के लिए भी लोगों की भीड़ जमा है। फार्म खरीद कर उसमें सारी जानकारी भर कर आवेदन फार्म को डाक के माध्यम से सरकार को भेजने के लिए लोग डाक घर में पहुंच रहे हैं। लोगों में फैली यह अफवाह डाक विभाग के लिए सिरदर्द बन चुकी है। डाकघर में लंबी कतारें डाक भेजने के लिए लगी हैं।
वहीं प्रशासन ने यह साफ किया है कि ऐसी कोई भी योजना न तो केंद्र और न ही राज्य सरकार ने शुरू की है। प्रशासन ने लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। डीसी नीलिमा और जिला प्रोग्राम अफसर नरिंदर सिंह का कहना है कि ऐसी कोई योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत नहीं लागू की गई है। लोग इस पर ध्यान न दें। डाकघर में भीड़ पर काबू पाने पहुंची पुलिस ने भी लोगों को ऐसी कोई योजना न होने संबंधी जागरूक किया। इसके बाद भी भी लोग यकीन करने को तैयार नहीं कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी सुखजिंदर सिंह ने लोगों को इस अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।