फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   गतका प्रतियोगता में खिलाड़ियों ने दिखाया अदभुद्घ युद्घ कला का कौशल

गतका प्रतियोगता में खिलाड़ियों ने दिखाया अदभुद्घ युद्घ कला का कौशल

Tue, 29 Aug 2017 11:12 PM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
गतका प्रतियोगता में खिलाड़ियों ने दिखाया अदभुद्घ युद्घ कला का कौशल
गतका के हैरतअंगेज करतब दिखाए
विज्ञापन

बटाला। गतका खेल को बढ़ावा देने के लिए श्री गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व को समर्पित गतका मुकाबले करवाए गए। श्री गुरू कलगीधर गतका अखाड़ा के सहयोग से कराए गए मुकाबलों की शुरुआत विशेष अतिथि एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार गुरिंदरपाल सिंह गोरा,गुरनाम सिंह जसल, एडिशनल सचिव डॉ.परमजीत सिंह सरोया ने कराई।

गतका खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों की वाहवाही लूटी। विशेष अतिथियों ने व्यक्तिगत मुकाबलों में पहला स्थान प्राप्त करने वाले शमशेर सिंह को 7100 रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले नरिंदर सिंह को 5000 रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले गुरप्रीत सिंह को 4000 रुपयेका इनाम देकर सम्मानित किया। प्रदर्शनी मुकाबलों में पहले स्थान पर रही कुराली की अकाल पुरख की फौज गतका अखाड़ा को 11 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाली अमृतसर की अमितोज गतका अकादमी को 7 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम टांडा उड़मुड़ की श्री गुरू अर्जुन देव गतका अखाड़ा को 5 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गुरुद्वारा कंध साहिब के मैनेजर गुरतिंदरपाल सिंह मांटू, बाबा हरजीत सिंह यूके वाले, गुरमीत सिंह, रजवंत सिंह, हरदीप सिंह पटियाला, इंद्रपाल सिंह, चनदीप सिंह, जसबीर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed