फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   12.5 feet tall statue of Parkash Singh Badal unveiled at village Badal

Amritsar News: गांव बादल में प्रकाश सिंह बादल की 12.5 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

Mon, 08 Dec 2025 08:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
12.5 feet tall statue of Parkash Singh Badal unveiled at village Badal
-98वें जन्म दिवस पर नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
विज्ञापन

---
बादल (मुक्तसर)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के 98वें जन्म दिवस पर उनके पैतृक गांव बादल में 12.5 फीट ऊंची प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। यह मूर्ति प्रसिद्ध मूर्तिकार गुरप्रीत सिंह धुरी द्वारा बनाई गई है। प्रतिमा के साथ शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का 70 फीट ऊंचा झंडा भी लगाया गया।
समारोह में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता को याद करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और सरदार प्रकाश सिंह बादल अमर रहें के नारों से वातावरण गूंज उठा। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपने पिता को सच्चा राष्ट्रवादी और पंजाब की आवाज बताते हुए उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल सच्चे विकासपुरुष थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। सुखबीर ने पंजाबियों से सहयोग की अपील करते हुए शिअद को राज्य के मुश्किल दौर से निकालने वाली पार्टी बताया।
विज्ञापन


उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाला म्यूजियम बनाया जाएगा
इंडियन नेशनल लोक दल के अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बादल ने गरीबों और दबे-कुचले वर्ग के लिए अपना जीवन समर्पित किया, इसलिए उनके जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाना चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह बादल और सुरजीत कुमार ज्याणी, साथ ही सीपीआई नेता हरदेव अर्शी ने भी दिवंगत नेता को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने घोषणा की कि गांव बादल में प्रकाश सिंह बादल की जीवन यात्रा और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाला म्यूजियम बनाया जाएगा। इसके लिए वही आर्किटेक्ट चुना जाएगा जिन्होंने पहले विरासत-ए-खालसा प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक डिज़ाइन किया था। यह प्रतिमा और म्यूजियम बादल की राजनीति, समाजसेवा और शिअद की विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक जीवंत बनाए रखने का प्रतीक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed