फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   मांगे न पूरी होने पर रोडवेज कर्मियों ने गेट रैली कर नाराजगी जताई

मांगे न पूरी होने पर रोडवेज कर्मियों ने गेट रैली कर नाराजगी जताई

Thu, 25 Apr 2019 10:41 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
मांगे न पूरी होने पर रोडवेज कर्मियों ने गेट रैली कर नाराजगी जताई
मांगे न पूरी होने पर रोडवेज कर्मियों ने की गेट रैली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। पंजाब रोडवेज की साझी एक्शन कमेटी की ओर से वीरवार को मांगों को लेकर रोडवेज डिपो बटाला में गेट रैली की गई। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
गुरजीत सिंह घोड़ेवाह ने बताया कि मुलाजिमों की पिछले लंबे समय से मांगें लटकती आ रही है। लेकिन सरकार ने केवल वादे के अलावा कोई मांग पूरी नहीं की। इस दौरान मांगे उठाई कि ठेकेदारी सिस्टम बंद किया जाए, रोडवेज को कार्पोरेशन में तब्दील न किया जाए, कर्ज मुक्त पनबसें रोडवेज में तब्दील की जाएं, पे कमीशन की रिपोर्ट लागू की जाए। राज्य चेयरमैन गुरचरन सिंह संधू ने कहा कि डिपो के हालात दिन प्रतिदिन खराब हो रहे हैं। वर्करों के लिए पीने के लिए पानी और शौचालय नहीं हैं। इस ओर मैनेजमेंट का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल 2019 को ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ उनकी मीटिंग हुई थी। जिसमें दो मांगे रोडवेज को कार्पोरेशन में बदलने और कर्ज मुक्त पनबसें रोडवेज में तब्दील करने पर सहमति हुई है। जिस कारण 27 अप्रैल का झंडा मार्च जो दीनानगर हलके में किया जाना था, वह रद्द कर दिया गया है। अगर इस बार भी ठोस नतीजे नहीं निकले तो दोबारा संघर्ष किया जाएगा। इस गेट रैली में विजय कुमार, जोगिंदर सिंह, अवतार सिंह, मलकीत सिंह, रविंदर सिंह, सतिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, जसबीर सिंह, हरगोपाल सिंह, रविंदर सिंह, प्रीतम सिंह, दवारका नाथ, राज कुमार, जगदीप कौर, मनबीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनजिंदर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- 25जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- बटाला के रोडवेज डिपो में नारेबाजी करते हुये रोडवेज कर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed