फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कत्ल केस में पूछताछ के नाम पर युवक को तंग करने का आरोप लगा गांव भोआ के लोगों ने ट्रैफिक जाम कर किया प्रदर्शन

कत्ल केस में पूछताछ के नाम पर युवक को तंग करने का आरोप लगा गांव भोआ के लोगों ने ट्रैफिक जाम कर किया प्रदर्शन

Wed, 12 Sep 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
कत्ल केस में पूछताछ के नाम पर युवक को तंग करने का आरोप लगा गांव भोआ के लोगों ने ट्रैफिक जाम कर किया प्रदर्शन
पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन, 2 घंटे तक ठप रहा ट्रैफिक
विज्ञापन

कत्ल केस में पूछताछ के नाम पर युवक को तंग करने का आरोप लगाया
विधायक जोगिंदर पाल से आश्वासन मिलने के बाद मान गए प्रदर्शनकारी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। सुंदर चक्क निवासी रवि कुमार की बीती 20 जुलाई को कोठी पंडिता के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने छानबीन के लिए भोआ निवासी दीपक कुमार को राउंडअप किया तो उसके परिवार समेत गांव के लोगों ने बुधवार को सुंदरचक्क-भोआ रोड पर 2 घंटे ट्रैफिक जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। परिवार और गांव वालों ने कहा कि मृतक के परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए और किसी बेकसूर की बजाए असली कातिल को सजा मिलनी चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान दीपक के पिता विजय शर्मा, बनवारी शर्मा, सुमित शर्मा, ज्योति शर्मा, चुन्नी लाल,संजीव कुमार, लक्की मेहरा, सचिन मेहरा, किशोर लाल, भगवान दास, किशोर लाल, बृजेश कुमार, भोली देवी, दलीप चंद, कुसम, मनसा देवी, शोभा देवी, मीना देवी, नीलम देवी, कंवरपाल ने रोष व्यक्त करते कहा कि प्रशासन रवि कुमार के कातिलों तक पहुंचने के लिए दीपक शर्मा और सुशील शर्मा को नाजायज तंग परेशान कर रहा है। लोगों ने कहा कि पिछले कई दिनों से रोजाना पुलिस की ओर से ओर से दीपक शर्मा को पूछताछ के लिए बुला लिया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह कई बार विधायक से भी संपर्क कर चुके हैं। विधायक की ओर से भी उन्हें केवल आश्वासन दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर दीपक शर्मा और सुशील शर्मा को ना छोड़ा गया तो प्रदर्शन और उग्र होगा। पुलिस के खिलाफ जाम लगने की सूचना निले पर विधायक जोगिंदर पाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी सच सबके सामने आएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस उच्चाधिकारियों से बात हो चुकी है शीघ्र ही कोई रास्ता निकलेगा। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed