{"_id":"59a986504f1c1b11278b4c9d","slug":"121504282192-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कोछ अवार्ड : जिले के तीनो प्रोजेक्ट टॉप-10 में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कोछ अवार्ड : जिले के तीनो प्रोजेक्ट टॉप-10 में
Updated Fri, 01 Sep 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन के तीन प्रोजेक्ट टॉप 10 में
पठानकोट।
स्कोछ (समीर कोछड फाउंडेशन) के अवार्ड की दौड़ में शामिल जिला प्रशासन के तीनों प्रोजेक्टों ने देशभर में टॉप 10 में जगह बना ली है। इसमें फार्म टू होम प्रोजेक्ट ने तीसरा, मेक इन पंजाब ने सातवां और एबीसी (एक्टिव ब्लड कंट्रीब्यूटर्स) प्रोजेक्ट ने आठवां स्थान हासिल किया है। तीनों प्रोजेक्टों को अवार्ड ऑफ एक्सिलेंस मिलना तय है। आठ सितंबर को फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने कुछ समय पहले तीन आईटी प्रोजेक्ट शुरू किए थे। इनमें फार्म टू होम, मेक इन पंजाब और एक्टिव ब्लड कंट्रीब्यूटर्स प्रोजेक्ट शामिल थे। फार्म टू होम किसानों के लिए और मेक इन पंजाब घरेलू महिलाओं के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट है। एक्टिव ब्लड कंट्रीब्यूटर्स रक्तदाताओं और मरीजों के बीच संपर्क बनाने के लिए वेब पोर्टल के रूप में दिया गया एक प्लेटफार्म है। जिला प्रशासन के यह तीनों ही प्रोजेक्ट लोगों को काफी सुविधा दे रहे हैं। इससे जहां किसान और घरेलू महिलांए अपने हाथ से बनीं चीजें और कृषि उत्पाद आनलाइन बेच रहे हैं। वहीं रक्त की जरूरत पड़ने पर मरीजों के परिजन वेबसाइट पर जाकर रक्तदाताओं से सीधे संपर्क कर रहे हैं।
इन प्रोजेक्टों को जिला प्रशासन ने समीर कोछड़ फाउडेशन के अवार्ड के लिए भेजा था। इंट्रो राउंड, प्रेजेंटेशन, आनलाइन वोटिंग और फिर टास्क राउंड को पार करते हुए तीनों प्रोजेक्टों ने देश भर के प्रोजेक्टों में टॉप-10 में जगह बना ली है। जिला प्रशासन के लिए काम कर रहे आईटी एक्सपर्ट प्रोफेसर अमन ठाकुर ने बताया कि तीनों प्रोजेक्टों की काफी प्रशंसा हर राउंड में की गई है। तीनों प्रोजेक्टों को टॉप-10 में जगह बनाने के बाद अवार्ड ऑफ एक्सिलेंस मिलना तय है। इसमें फार्म टू होम को स्मार्ट सिटी श्रेणी में और एक्टिव ब्लड कंट्रीब्यूटर्स प्रोजेक्ट को स्मार्ट गवर्नेंस की श्रेणी में यह स्थान मिला है।
विज्ञापन
अमन ठाकुर ने बताया कि अवार्ड का फाईनल रिजल्ट अभी घोषित किया जाना है। आठ सितंबर को दिल्ली में यह रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन के प्रतिनिधि दिल्ली जाएंगे। उन्होंने बताया कि फाइनल रिजल्ट में जिले के किसी प्रोजेक्ट को टॉप-3 में स्थान मिलता है तो उक्त प्रोजेक्ट को देशभर की स्मार्ट सिटी में लागू किया जाएगा।