फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   शिक्षा मंत्री ने किया जिला स्तरीय रोजगार मेले का उद्घाटन

शिक्षा मंत्री ने किया जिला स्तरीय रोजगार मेले का उद्घाटन

Tue, 29 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने किया जिला स्तरीय रोजगार मेले का उद्घाटन
नौकरी के वादे पर अमल शुरू: चौधरी
विज्ञापन

गुरदासपुर। शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से चुनाव घोषणापत्र के मुताबिक हर घर में नौकरी देने के वादे को अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत तहत गुरदासपुर में प्रथम जिला स्तरीय रोजगार मेला लगाया गया। इसमें 838 बेरोजगारों को विभिन्न प्राइवेट कंपनियों में प्लेसमेंट की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से राज्य के नौकरी मेले लगाकर रोजगार के अवसर प्रदान किये जा रहे है।
स्थानीय सुखजिंद्रा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में रोजगार जनरेशन तथा ट्रेनिंग विभाग की ओर से लगाये जिला स्तरीय रोजगार मेले का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी ने कहा कि राज्य में नौकरी मेलों के बाद रोजगार मेले भी लगाये जाएंगे, जिसमें बेरोजगारों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके तहत कम ब्याज पर ऋण दिए जाएंगे, जिसके लिए सरकार की ओर से एक नीति तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री स्वयं रोजगार मुहिम की निगरानी कर रहे है।
विज्ञापन

उन्होने आगे कहा कि 31 अगस्त तक राज्य में 21 नौकरी मेले विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएंगे। इन मेलों में देश की 900 कंपनियां शिरकत कर 50 हजार के करीब विद्यार्थियों को नौकरियां देंगी। इस मौके पर हल्का विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार, एडीसी (ज) सकत्तर सिंह बल्ल, एडीसी (विकास) जगविंदरजीत सिंह संधू, एसडीएम बटाला रोहित गुप्ता, अमित गुप्ता सहायक कमिश्नर, नवतेज सिंह सोढ़ी तहसीलदार,चेयरमैन सुखजिंदर सिंह, डीडीपीओ हरजिंदर सिह संधू, जिला रोजगार अधिकारी पुरुषोत्तम सिंह, डीईओ राकेश बाला, बलजीत सिंह पाहड़ा, राकेश गुप्ता डिप्टी डीईओ, परमिदर सिंह सैनी जिला गाइडेंस काउंसलर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed