{"_id":"59a441524f1c1b7e018b4595","slug":"121503936850-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल-बस स्टैंड व घरों से भरे पानी के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूल-बस स्टैंड व घरों से भरे पानी के सैंपल
Updated Mon, 28 Aug 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लमीनी में दस घरों में लारवा मिला
पठानकोट।
जिले में डेंगू से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र लमीनी में सोमवार को सेहत विभाग की टीम ने विशेष दौरा किया। इस दौरान लमीनी स्थित घरों में जांच करने पर दस घरों में मच्छर का लारवा मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा लमीनी स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल व घरों के साथ-साथ बस स्टैंड पर पीने के पानी के सैंपल भरे। टीम ने पानी के सैंपलों को जांच के लिए चंडीगढ़ भेज दिया है।
बता दें कि जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 29 हो चुकी है। इसमें से 20 मरीज लमीनी के ही है। इस से लमीनी को जिले का सर्वाधिक डेंगू प्रभावित क्षेत्र माना जा रहा है। पिछले कई दिनों से यहां पर मरीज मिल रहे हैं। इसके चलते लगातर सेहत विभाग की टीमें यहां का दौरा करके लोगों को जागरूक कर रही है। इसके बावजूदलमीनी में मच्छर खत्म नहीं हो पा रहे हैं और डेंगू बढ़ने की आशंका भी इसी के साथ बढ़ रही है। इसके अलावा लमीनी में सप्लाई हो रहे पानी की स्वच्छता और गुणवत्ता की जांच के लिए यहां से सैंपल भी भरे गए हैं।
सेहत विभाग की टीम की अगुवाई कर रहे हेल्थ इंस्पेेक्टर अविनाश शर्मा ने कहा कि टीम की ओर से दस घरों में मच्छर का लारवा मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया है। इसके अलावा टीम ने सरकारी प्राइमरी स्कूल लमीनी और अन्य कई घरों से पानी के सैंपल भरे हैं। पानी का एक सैंपल बस स्टैंड से भी भरा गया है। उन्होंने कहा कि जांच के लिए पानी के सैंपल चंडीगढ़ स्थित लैब भेज दिए गए हैं।