फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Pakistani drone drops heroin consignment in Gurdaspur of Punjab

पंजाब: आठ मिनट तक भारतीय सीमा पर मंडराता रहा ड्रोन, 12 किलो हेरोइन फेंकी, 19.30 लाख की ड्रग मनी बरामद

Mon, 25 Sep 2023 09:49 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Updated Mon, 25 Sep 2023 09:49 AM IST
सार

बीएसएफ की 58 बटालियन ने दोरांगला स्थित बीओपी आदियां में शनिवार की रात ड्रोन की आवाज सुनी। बीएसएफ जवानों ने फायरिंग करने की योजना बनाई तो आठ मिनट तक भारतीय सीमा के चक्कर लगाने के बाद ड्रोन लौट गया।

विज्ञापन
Pakistani drone drops heroin consignment in Gurdaspur of Punjab
बरामद हेरोइन की खेप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरदासपुर में साझा अभियान में पाकिस्तान की नापाक हरकत को विफल कर दिया। सीमा के करीब 12 किलो हेरोइन और 19.30 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। यह खेप पाकिस्तानी से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी। मामले में दो लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


बीएसएफ की 58 बटालियन ने दोरांगला स्थित बीओपी आदियां में शनिवार की रात ड्रोन की आवाज सुनी। बीएसएफ जवानों ने फायरिंग करने की योजना बनाई तो आठ मिनट तक भारतीय सीमा के चक्कर लगाने के बाद ड्रोन लौट गया। इस दौरान न तो सीमा सुरक्षा बल के जवान फायर कर सके और न ही रोशनी वाले बम दाग सके। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन की भारतीय सीमा में गतिविधि को देखते निकट इलाकों में बीएसएफ के अधिकारियों और जवानों ने गुरदासपुर पुलिस के सहयोग से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान 12 पैकेट हेरोइन मिली। इसका वजन 12 हेरोइन है। 19 लाख 30 हजार रुपये की ड्रग मनी भी गांव चौड़ा कलां से बरामद की गई। मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों सुरेंद्र सिंह और जगप्रीत सिंह निवासी अल्लड़ पिंडी को हिरासत में लिया है।

यह जानना जरूरी है कि बीते दिनों भी भारत-पाकिस्तान सीमा के पास डेरा बाबा नानक क्षेत्र में ड्रोन की आवाज सुनने के बाद बीएसएफ जवानों ने फायरिंग की थी। हालांकि बाद में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। उधर, थाना कलानौर की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed