{"_id":"694a15c3138b1c695c099c92","slug":"12-kg-heroin-seized-in-punjab-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में नशे की बड़ी खेप बरामद: बॉर्डर पार से हो रही थी तस्करी, 12 किलो हेरोइन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में नशे की बड़ी खेप बरामद: बॉर्डर पार से हो रही थी तस्करी, 12 किलो हेरोइन जब्त
Tue, 23 Dec 2025 09:38 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 23 Dec 2025 09:38 AM IST
सार
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सीमा सुरक्षा बल ने संयुक्त ऑपरेशन में ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजी गई नशे की खेप बरामद की है। तलाशी के दौरान खेतों के पास से करीब 12 किलो 50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
विज्ञापन
हेरोइन के पैकेट।
- फोटो : संवाद
विस्तार
नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सीमा सुरक्षा बल ने संयुक्त ऑपरेशन में ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजी गई नशे की खेप बरामद की है। यह कार्रवाई अमृतसर जिले के थाना लोपोके क्षेत्र के अंतर्गत गांव दल्लेके के पास की गई।
विज्ञापन
12 किलो हेरोइन बरामद
जानकारी के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों को सीमा से सटे इलाके में ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि को लेकर पुख्ता इनपुट मिले थे। सूचना के आधार पर एएनटीएफ और बीएसएफ की टीमों ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी के दौरान खेतों के पास से करीब 12 किलो 50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि तस्कर सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से पंजाब में नशीले पदार्थों की खेप भेजने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
मामले में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसियां तकनीकी साक्ष्यों और मानव खुफिया नेटवर्क की मदद से तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नशीला पदार्थ किसने मंगवाया, कहां पहुंचाया जाना था और इसमें कौन-कौन शामिल हैं। पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने साफ किया है कि नशा तस्करों के लिए राज्य में कोई जगह नहीं है और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन