{"_id":"5bfebaf9bdec2241ca08f008","slug":"11543420665-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मिल चालू करने की मांग लेकर किसानों ने सड़क के बीच गन्ने की ट्रालियां खड़ी कर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मिल चालू करने की मांग लेकर किसानों ने सड़क के बीच गन्ने की ट्रालियां खड़ी कर लगाया जाम
Updated Wed, 28 Nov 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर गन्ने की ट्रालियां खड़ी कर रोष प्रदर्शन
किसान जत्थेबंदियों ने सील चड्ढा शुगर मिल चालू करने की मांग उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। पिछले 5 महीनों से प्रदूषण बोर्ड की ओर से सील चड्ढा शुगर मिल खुलवाने की मांग को लेकर किसान जत्थेबंदियों ने बुधवार को कस्बा हरचोवाल में धरना लगाया। किसानों ने सड़क पर गन्ने की भरी ट्रालियों को लगाकर चक्का जाम कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि 24 घंटों में मिल को चालू नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर धरने लगाकर यातायात बंद किया जाएगा।
किसान जत्थेबंदी के नेता हरविंदर सिंह काला, बख्शीश सिंह, गुरमीत सिंह सरपंच, बलविंदर सिंह राजू, लखविंदर सिंह, अजीत सिंह, कर्णजीत सिंह, बलकार सिंह, बलकार सिंह ने बताया कि चड्ढा शुगर मिल पिछले 5 महीनों से प्रदूषण बोर्ड की ओर से सील करने के कारण किसानों को अपना गन्ना मिल में लेकर जाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का गन्ना खेतों में बर्बाद हो रहा है। अधिकतर किसान नवंबर महीने में अपना गन्ना मिलों में ले जाते हैं। सभी सरकारी मिले पिछले महीने से चालू हो गई हैं। चड्ढा शुगर मिल की मैनेजमेंट ने अब तक मिल चालू नहीं की है।
जब इस मिल के मैनेजमेंट से बात की जाती है तो आगे से जवाब मिलता है कि सील होने के कारण वह नहीं चालू कर सकते। पंजाब सरकार के आदेशों की पालना की जा रही है। किसान नेताओं ने बताया कि इस संबंधी पटियाला में प्रदूषण बोर्ड के उच्चाधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मिल को अपने तौर पर चलाने के अधिकार नहीं दे सकते हैं। उन्हें एनजीटी से इजाजत लेनी होती है। इसके अलावा पंजाब सरकार के आदेश मिलने पर ही मिल चालू की जा सकती है। वहीं, किसान जत्थेबंदियों ने पंजाब सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द मिल को चालू किया जाए। मिल चालू न हुई तो यह धरना लगातार जारी रहेगा
विज्ञापन
ब्यास दरिया में मछलियां मरने पर सील हुई मिल
चड्ढा शुगर मिल कीड़ी अफगाना का शीरा पांच महीने पहले ब्यास दरिया में मिलने के कारण दरिया का पानी दूषित हो गया था। पानी प्रदूषित होने से कई टन मछलियां मर गई थी। उस समय यह मिल काफी चर्चा में रही थी। पंजाब सरकार ने उच्चस्तरीय जांच टीम गठित की थी। इसके बाद प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की ओर से मिल को सील करने का आदेश दिया गया था।