फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सांझा अध्यापक मोर्चा ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

सांझा अध्यापक मोर्चा ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

Sun, 25 Nov 2018 10:35 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
सांझा अध्यापक मोर्चा ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला
सांझा अध्यापक मोर्चा ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। सांझा अध्यापक मोर्चा की ओर से डीसी दफ्तर के सामने पुडा ग्राउंड में कनवीनर सतपाल वर्मा की अध्यक्षता में पंजाब सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पंजाब सरकार अध्यापकों की मांगों को हल करने के प्रति गंभीर नहीं है। सरकार के अध्यापक विरोधी रवैए से पूरे पंजाब के लोग हैरान हैं। उन्होंने कहा कि एसएसए/रमसा अध्यापकों को पूरे वेतन पर रेगुलर किया जाए। आउटसोर्स अध्यापकों को भी पूरे स्केल पर रेगुलर किया जाए। बदलियों में राजनीतिक दखलअंदाजी बंद की जाए। संघर्ष के दौरान अध्यापकों की बदलियों व सस्पेंशन के आदेश रद्द किए जाए। पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब प्रोजेक्ट को बंद कर बच्चों की सिलेबस के अनुसार पढ़ाई करवाई जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब बॉडी के फैसले के अनुसार दो दिसंबर को पटियाला में इसके विरोध में पूर्ण जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक अध्यापकों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनका संघर्ष चलता रहेगा। मौके पर अमरजीत सिंह, कौशल कुमार, संजय कुमार, अमनदीप, सतनाम सिंह, दीपक कुमार, देस राज, प्रमोद कुमार, दविन्द्र सिंह, अश्वनी कुमार, करनैल सिंह, अमरजीत शास्त्री, बोध राज, विजय सैनी उपस्थित थे।

फोटो:-1-डीसी दफ्तर के सामने पुड्डा ग्राउंड में पुतला जलाते सांझा मोर्चा के पदाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed