{"_id":"5b76f90a42c792462e3b279f","slug":"11534523658-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर रेलवे यार्ड में काम के चलते 6 ट्रेनें डायवर्ट, 4 शॉर्ट टर्मिनेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर रेलवे यार्ड में काम के चलते 6 ट्रेनें डायवर्ट, 4 शॉर्ट टर्मिनेट
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर में काम के चलते 6 ट्रेनें डायवर्ट, 4 शॉर्ट टर्मिनेट
30 अगस्त तक चलेगा काम, अमृतसर की बजाए वाया जालंधर पठानकोट और जम्मूतवी आएंगी ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। अमृतसर रेलवे स्टेशन के यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग के काम के चलते 30 अगस्त तक दिल्ली-जम्मूतवी रूट की 10 ट्रेनें अव्यवस्थित रहेंगी। इनमें 6 ट्रेनों का रूट बदला गया है और चार ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।
वीरवार की देर शाम नॉर्दन रेलवे ने जारीशेडयूल के मुताबिक 22 अगस्त तक बठिंडा-जम्मूतवी एक्सप्रेस (19225)अमृतसर जाने की बजाए जालंधर सिटी-मुकेरियां-पठानकोट के रास्ते जम्मूतवी जाएगी। टाटानगर-जम्मूतवी (18101) मूरी एक्सप्रेस 20 अगस्त तक अमृतसर की बजाए जालंधर कैंट-मुकेरियां-पठानकोट के रास्ते जम्मूतवी जाएगी। दिल्ली-पठानकोट (22429) सुपरफास्ट 22 अगस्त तक जालंधर कैंट-मुकेरियां-पठानकोट होते हुए जम्मूतवी पहुंचेगी।
जम्मूतवी-बठिंडा (19226) भी 22 अगस्त तक अमृतसर की बजाए पठानकोट से जालंधर सिटी होते हुए बठिंडा जाएगी। जम्मूतवी-टाटानगर (18102) मूरी एक्सप्रेस 22 अगस्त तक पठानकोट से जालंधर कैंट होते हुए टाटानगर रवाना होगी। इसी तरह पठानकोट-दिल्ली सुपरफास्ट (22430) भी 22 अगस्त तक पठानकोट सिटी से जालंधर कैंट होते हुए दिल्ली जाएगी।
विज्ञापन
इसी तरह सहरसा-अमृतसर (15209) जनसेवा एक्सप्रेस 30 अगस्त तक अमृतसर नहीं जाएगी, यह ट्रेन सहरसा से चलकर जालंधर सिटी तक ही आएगी। वहीं दरभंगा-अमृतसर (15211) जननायक एक्सप्रेस भी 29 अगस्त तक जालंधर सिटी ही जाएगी, इसके अलावा अमृतसर-सहरसा (15212) जनसेवा एक्सप्रेस 31 अगस्त तक जालंधर से ही सहरसा तक चलेगी। वहीं अमृतसर-दरभंगा (15210) जननायक एक्सप्रेस भी 31 अगस्त तक अमृतसर की बजाए जालंधर से ही चलेगी।