{"_id":"5b75aa5942c79245266d499d","slug":"11534437977-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक पाहड़ा ने फूड टैसटिंग वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक पाहड़ा ने फूड टैसटिंग वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक पाहड़ा ने फूड टेस्टिंग वैन को रवाना किया
गुरदासपुर। विधायक बरिंद्रमीत सिंह पाहड़ा ने खाने योग्य पदार्थों की गुणवत्ता चेक करने के लिए सेहत विभाग की ओर से चलाए गए फूड टेस्टिंग वैन को झंडी देकर रवाना किया, जो जिले में खाने योग्य पदार्थों के सैंपल जांचेगी। सिविल अस्पताल से वैन को रवाना करने के बाद पाहड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए अभियान मिशन तंदुरुस्त पंजाब तहत लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है और लोगों को खाने योग्य पदार्थों की गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि यह फूड टेस्टिंग वैन गांवों व शहरों में जाकर दूध, पनीर, दही, हल्दी, मसाले व अन्य खाने योग्य पदार्थों के सैंपल भरेगी। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति मात्र 50 रुपए के सैंपल टेस्ट करा सकता है। सिविल सर्जन डा.किशन चंद ने बताया कि सेहत विभाग द्वारा खाने योग्य पदार्थों की सुरक्षा बारे लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला सेहत अधिकारी डा.सुधीर कुमार, दर्शन महाजन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, रंजु शर्मा, रजवंत सिंह, दरबारी लाल, पंकज महाजन भी उपस्थित थे।
16जीडीआर8-विधायक बरिन्द्रमीत सिंह पाहड़ा फूड टैसटिंग वैन को रवाना करते हुए।