{"_id":"5b058ebb4f1c1b5b798b608d","slug":"11527090875-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक संगठनों ने जलाया मोदी सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक संगठनों ने जलाया मोदी सरकार का पुतला
Updated Wed, 23 May 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगठनों ने जलाया मोदी सरकार का पुतला
गुरदासपुर। सार्वजनिक संगठनों ने बुधवार को गुरु नानक पार्क में रोष रैली की। इसके बाद मोदी सरकार का जिलाधीश कार्यालय के समक्ष पुतला भी जलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि मोदी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पिछले चार वर्षों साबित कर दिया है कि विकास लोगों की उपेक्षा कुछ चुनिंदा लोगों व घरानों का हुआ है। मेहनती लोगों के साथ किए वादों पर अमल नहीं किया गया। फतेहचंद, लक्खा सिंह बख्तपुर, गुरदीप सिंह कलीचपुर ध्यान सिंह ठाकुर, सुखदेव सिंह भागोकावां ने कहा कि मोदी सरकार ने प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ नए रोजगार देने का वादा किया था। देश में बेरोजगारी सबसे विकराल समस्या बन गई है। नोटबंदी ने इस हालत को अधिक बिगाड़ दिया। पेट्रोल, डीजल की कीमतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मोदी सरकार आने से किसानों व मजदूरों की आत्महत्याओं में बढ़ोतरी हुई है।