{"_id":"5af31f734f1c1b5f098b8f48","slug":"11525882739-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल छेहरटा में 30 लाख रूपये की लागत से बनने वाले यादगारी हाल का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूल छेहरटा में 30 लाख रूपये की लागत से बनने वाले यादगारी हाल का शुभारंभ
Updated Wed, 09 May 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेहरटा चौक में बनेगा सतपाल डांग का यादगारी बुत : डॉ. वेरका
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
पूर्व मंत्री स्वर्गीय सतपाल डांग और उनकी पत्नी विमला डांग की याद में विधायक डॉ. राजकुमार वेरका ने सरकारी स्कूल छेहरटा में यादगारी हाल बनाने के कार्य की शुरुआत की। यह हॉल 30 लाख रुपये की लागत से बनेगा। इसके अलावा छेहरटा चौक में जल्द ही दिवंगत सतपाल डांग का बुत बनाने की भी घोषणा की।
डॉ. वेरका ने डांग दंपति को याद करते हुए कहा कि वे दोनों जीवन भर भाकपा की राजनीति के लिए समर्पित रहे। उन्होंने फैसला लिया था कि वह पार्टी के लिए ही काम करते हुए अंतिम सांस लेंगे। उन्होंने 1998 में पद्म विभूषण को लौटा दिया था। उनका कहना था कि सरकार की ओर से इस अवॉर्ड को गलत उपयोग कर उन लोगों को देना शुरू कर दिया है, जिन्होंने जनता के लिए कुछ भी नहीं किया। डांग को पद्मश्री अवार्ड भी दिया गया। विधायक ने बताया कि डांग दंपति ने पंजाब में आतंकवाद के दौर में खुलकर आतंकवादियों का विरोध किया था। इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर रमन बक्शी, पार्षद रजनी शर्मा, पार्षद सकतर सिंह बब्बू, पार्षद सतीश बल्लू, अमरजीत सिंह आंसल, रमन रमी, विजय, यशपाल, गुरदीप सिंह, अशोक बेदी, सीएम भारद्वाज, प्रिंसिपल मंजीत कौर और स्कूल मैनेजमेंट ने डॉक्टर वेरका का धन्यवाद किया।