फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   मुख्यमंत्री पंजाब के नाम पर डीसी को सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री पंजाब के नाम पर डीसी को सौंपा ज्ञापन

Tue, 06 Mar 2018 10:20 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पंजाब के नाम पर डीसी को सौंपा ज्ञापन
मुख्यमंत्री के नाम पर डीसी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी 600 रुपये करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
मजदूरों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम पर डिप्टी कमिश्नर को सौंपा गया। यह सीटीयू पंजाब के जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह बुट्टर और निर्माण मजदूर यूनियन के नेताओं की संयुक्त अध्यक्षता में दिया गया।

नेताओं ने कहा कि अशिक्षित मजदूरों के लिए कम से कम 18 हजार रुपये महीना करने, निर्माण मजदूरों को रजिस्टर करने, नवीनीकरण और अन्य सभी लाभ लेने के लिए ऑनलाइन के साथ-साथ आफ लाइन भी लागू किए जाएं। इसके साथ बीते समय के क्लेम तुरंत जारी करने, भट्ठा मजदूर, सेनेटरी व अन्य उद्योग मजदूरों के लिए बने कानून सख्ती से लागू किए जाएं। भट्ठों पर कार्यरत हर तरह के मजदूरों को उसारी कानून 1996 के तहत भट्ठों पर कैंप लगाकर रजिस्टर करने, मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी कम से कम 600 रुपये और पूरा साल काम देने के अलावा मुलाजिमों का छठा पे कमीशन तुरंत लागू किया जाए। इस दौरान जोगिंदर पैल सैनी, मंगत चंचल, राजिंदर मलक के अलावा हरबंस मसीह, साहबी, हरदेव सिंह, कुलदीप सिंह, सुखराज, बॉबी, जतिंदर सिंह, दौलत मसीह, महिंदर मसीह, कर्मा मसीह और बिंद्र मसीह भी मौजूद थे।
विज्ञापन


06जीडीआर2-डीसी को ज्ञापन सौंपने जाते हुए मजदूर यूनियन के सदस्य ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed