फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   डीएवी स्कूल की करीति ने जीता ग्लोबल टेलेंट यंग इंडिया अवार्ड 201

डीएवी स्कूल की करीति ने जीता ग्लोबल टेलेंट यंग इंडिया अवार्ड 201

Tue, 06 Mar 2018 10:13 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
डीएवी स्कूल की करीति ने जीता  ग्लोबल  टेलेंट यंग इंडिया अवार्ड 201
डीएवी की कृति ने जीता ग्लोबल टैलेंट यंग इंडिया अवार्ड-2018
विज्ञापन

अमृतसर
बोर्नमाउथ यूके यूनिवर्सिटी की ओर से ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई थी। इसमें देश-विदेश से बच्चों ने हिस्सा लिया था। पोस्टर मेकिंग में विजेता का चयन करने के लिए 6 जज, फिल्म मेकर केके हरिहरण, बोर्नमाउथ यूके यूनिवर्सिटी से तोहिजराम जोन, पीटर ट्रकल, मेजर जरनल नीरज बाली, समांनथा लीहगर, मानसी सुब्रमण्यम थे। प्रतियोगिता में 6 छात्राओं को दिल्ली में आयोजित समारोह में बुलाया गया। इसमें अमृतसर के डीएवी पब्लिक स्कूल लारेंस रोड की 9वीं की छात्रा कृति शर्मा को पोस्टर एजूकेशन 2050 माय विजन मॉडल में प्रथम स्थान मिला।

बोर्नमाउथ यूके यूनिवर्सिटी के प्रो.वाइस चांसलर सोनल मनोचा ने उन्हें ग्लोबल टैलेंट यंग इंडिया अवार्ड-2018 की ट्रॉफी के साथ 45 हजार का चेक भेंटकर सम्मानित किया। दिल्ली से अमृतसर लौटने पर डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल नीरा शर्मा ने कृति के पिता डा.संजीव शर्मा और माता डा.निधि शर्मा को बधाई दी। कृति ने बताया कि वह डॉक्टर बन देश की सेवा करना चाहती हैं। घर में उनकी दादी सुधा शर्मा, बड़ी बहन प्रीतिका शर्मा, भाई अर्जुन का बहुत सहयोग रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed