{"_id":"59a5a7854f1c1b17278b464c","slug":"11504028549-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात डेंगू मरीज और मिले, चार लमीनी के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात डेंगू मरीज और मिले, चार लमीनी के
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू के 7 मरीज और मिले, 4 लमीनी के
पठानकोट। जिले में लगातार डेंगू के मरीज सामने से आने सेहत विभाग में हड़कंप मच गया है। मंगलवार को जिले में डेंगू के 7 मरीज और मिले हैं। इनमें से 4 मरीज लमीनी के है। सभी का इलाज सिविल अस्पताल पठानकोट में शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को मिले मरीजों को मिलाकर जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 36 हो गई है। इनमें से 24 मरीज सिर्फ लमीनी के ही हैं।
लमीनी निवासी एक डेंगू मरीज की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा सेहत विभाग के पास 140 डेंगू संदिग्धों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। वहीं सेहत विभाग के लिए सिरदर्द बन चुके लमीनी क्षेत्र में मंगलवार को सेहत विभाग ने सर्वे किया इस दौरान 200 घरों में का दौरा किया गया। चेकिंग में 10 घरों में डेंगू लारवा मिला, जिसे मच्छर मारने की दवा की स्प्रे करके नष्ट करवाया गया। इस दौरान 200 से अधिक लोगों का चेकअप करते हुए बुखार से पीड़ित 108 लोगों का ब्लड सैंपल जांच के लिए लिया। लमीनी में दौरा करने पहुंचे हैेल्थ इंस्पेक्टर अविनाश शर्मा ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए लोगों का जागरूक होना बहुत जरूरी है। बरसात के दिनों में घरों के पास पानी न जमा होने दें। इस मौके पर कुलविंद्र सिंह, गुरदीप सिंह, रजिंद्र कुमार, अविनाश मौजूद थे।