{"_id":"5bfebb09bdec224146724326","slug":"111543420681-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट के महाकुंभ में सबसे पहले भिड़ेंगी जम्मू चैलेंजर और आरसीसी पठानकोट की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट के महाकुंभ में सबसे पहले भिड़ेंगी जम्मू चैलेंजर और आरसीसी पठानकोट की टीमें
Updated Wed, 28 Nov 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपन पंजाब टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2 से
दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा सहित 6 राज्यों से 32 टीमें लेंगी हिस्सा
विजेता टीम को डेढ़ लाख रुपये और रनरअप को 51 हजार का पुरस्कार मिलेगा
अमर उजाला ब्यूरो,
पठानकोट। ग्रीनलैंड क्रिकेट क्लब की बैठक बुधवार को आजीवन अध्यक्ष इंद्रजीत गुप्ता की अगुवाई में हुई। क्लब चेयरमैन डॉ.गुरबख्श चौधरी व अन्य पदाधिकारियों की देखरेख में 40वें ओपन पंजाब टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबलों की टाईयां डाली गई। टाईयों के आधार पर टूर्नामेंट का पहला मैच 2 दिसंबर को जम्मू चैलेंजर तथा आरसीसी पठानकोट के मध्य खेला जाएगा।
आजीवन अध्यक्ष इंद्रजीत गुप्ता व चेयरमैन डॉ. गुरबख्श चौधरी ने बताया कि टूर्नामेंट का शुभारंभ श्री साईं इंस्टीट्यूट बधानी के चेयरमैन एसके पुंज औप सीएमडी तुषार पुंज करेंगे। फाइनल मैच 25 दिसम्बर को खेला जाएगा। उन्होंने टूर्नामेंट में पंजाब के अतिरिक्त दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा सहित 6 राज्यों से 32 टीमें भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य नौजवानों को नशों की दलदल से निकालकर उन्हें खेलों की ओर प्रोत्साहित करना है और इसके लिए क्लब पिछले 40 साल से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर रही है।
गुप्ता ने बताया कि इस बार विजेता टीम को 1 लाख 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा रनरअप टीम को 51 हजार, मैन आफ दी सीरीज को 11 हजार और मैन आफ दी मैच को 51 सौ रुपये दिए जाएंगे। इस अवसर पर एमपी गुप्ता, हरि मोहन बिट्टा, आरके खन्ना, विजय पासी, केवल कृष्ण शर्मा, जतिन वालिया, तरसेम धीमान, विनोद डोगरा, अमरिंद्र सिंह, मोहन चंचलानी, बब्बू, राकेश गौरी, सलीम, पारस पुरी, शशीपाल, रिंकू, राजेश, अमन मुन्ना उपस्थित थे।