{"_id":"5a50ff6f4f1c1bbf2d8b50aa","slug":"111515257711-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाकी गोल्ड कप का फाईनल माता सुलक्खनी और रैकर्स हाकी क्लब के मध्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाकी गोल्ड कप का फाईनल माता सुलक्खनी और रैकर्स हाकी क्लब के मध्य
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी गोल्ड कप का फाइनल आज
माता सुलक्खनी और रेकर्स हाकी क्लब के बीच होगा मुकाबला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
न्यू गुरदासपुर हाकी क्लब की ओर से सरकारी कालेज के खेल मैदान में चल रहे तीन दिवसीय हाकी गोल्ड कप टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार को मैच का उद्घाटन मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए एसपी वरिंदर सिंह संधू ने किया। इसके बाद उन्होंने हाकी के खिलाड़ियों के साथ जान-पहचान की।
महासचिव रजेश कुमार व प्रेस सचिव गोपाल सिंह सभ्रवाल ने बताया कि शनिवार को पहले मैच में माता सुलक्खनी हॉकी क्लब बटाला ने धारीवाल हाकी क्लब को 1-0 से पराजित किया। जबकि दूसरे मैच में खालसा कालेज अमृतसर साहिब ने पठानकोट-11 को 1-0 से हराया। तीसरे मैच में माता सुलक्खनी क्लब बटाला ने गुरदासपुर हाकी क्लब को 1-0 से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रैकर्स हॉकी क्लब कोट धंदल ने खालसा कालेज अमृतसर को हराते हुए फाइनल मे प्रवेश किया। फाइनल मैच रविवार को 2 बजे माता सुलक्खनी हाकी क्लब बटाला और रैकर्स हाकी क्लब के बीच खेला जाएगा। इसके बाद मुख्यातिथि एसपी वरिंदर सिंह संधू को स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मानित किया। फाइनल मैच के दौरान मुख्य मेहमान के तौर पर लेबरसेल पंजाब के चेयरमैन गुरमीत सिंह पाहड़ा और यूथ कांग्रेस के प्रधान बलजीत सिंह पाहड़ा शामिल होंगे। इस मौके पर पार्षद दशमिंदर नोनी, रणजीत सिंह कोषाध्यक्ष, प्रधान खुशवंत सिंह बाजवा, बलजीत सिंह, पलविंदर सिंह दियोल, रणबीर सिंह सलारिया आदि उपस्थित थे।
06जीडीआरपी04गुरदासपुर हाकी के खिलाड़ियों के साथ मुख्यातिथि एसपी वरिंदर संधू ।