फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   अमन का पैगाम लेकर तिरंगा पद यात्रा पर निकला यूपी का राहुल शर्मा

अमन का पैगाम लेकर तिरंगा पद यात्रा पर निकला यूपी का राहुल शर्मा

Tue, 08 Aug 2017 10:29 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
अमन का पैगाम लेकर तिरंगा पद यात्रा पर निकला यूपी का राहुल शर्मा
तिरंगा पद यात्रा पर यूपी का राहुल
विज्ञापन

गुरदासपुर। देश के जांबाज सैनिकों से देशभक्ति की प्रेरणा लेकर उत्तर प्रदेश के गांव तेवारी जिला बदायूं का 30 वर्षीय राहुल शर्मा अमन और शांति का पैगाम लेकर पद यात्रा पर निकला है। वह लोगों में देशभक्ति की अलख जगाते हुए उनमें राष्ट्र पर मर मिटने का जज्बा भर रहा है। परमानंद पहुंचने पर शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की व जिला एनआरआई सभा के प्रधान एनपी सिंह ने उसका स्वागत करते हुए आर्थिक सहायता दी।
अपनी यात्रा के अनुभव सांझे करते हुए राहुल ने बताया कि वह बचपन से ही अनाथ है। एक मंदिर में रहकर लोगों को संदेश देता है कि इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है। उसने बताया कि अपने सैनिकों की देशभक्ति से प्रेरणा लेते हुए उसने तिरंगा लेकर देश में अमन व शांति का संदेश देने के लिए यह पद यात्रा निकालने का संकल्प लिया। उसने 21 मई को यात्रा शुरू की। उसने बताया कि यात्रा के दौरान कई खट्टी-मीठी यादें जुड़ चुकी है। जब वह अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ तो बनिहाल से पहलगाम तक उसे कश्मीरी युवाओं ने गो बैक इंडिया के नारे लगाकर जसके हाथ से तिरंगा छीनने का प्रयास किया। राहुल ने बताया कि सेना के जवानों ने उसे बचाया।
विज्ञापन

उसने बताया कि वह रोज 40 किलोमीटर पैदल चलता है और एक समय खाना खाकर मंदिर, गुरुद्वारा या धर्मशाला में रात गुजारता है। उसने बताया कि उसकी यह यात्रा 220 दिन की हैं। वैष्णो देवी, अमरनाथ, जगन्नाथ पुरी, अमृतसर से होते हुए तिरुपति बालाजी पर 10 दिसंबर को समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed