{"_id":"5b2fccb84f1c1bf76e8b9ea7","slug":"101529859256-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगगू पहलवान ने किया बड़ी माली पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगगू पहलवान ने किया बड़ी माली पर कब्जा
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जग्गू पहलवान ने किया बड़ी माली पर कब्जा
गांव कौंतरपुर में वार्षिक छिंज मेले का किया गया आयोजन
पठानकोट।
गांव कौंतरपुर में बाबा लखदाता पीर छिंज मेला कमेटी की ओर से नंबरदार हरि सिंह की अध्यक्षता में वार्षिक छिंज मेले का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर कौंतरपुर के सरपंच व वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष ठाकुर, अकाली दल के बीसी सैल जिलाध्यक्ष लखविंद्र सिंह लक्खी ने शिरकत की। छिंज मेले में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा से 200 नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया। अतिथियों ने पहलवानों से हाथ मिलाकर छिंज मेले का शुभारंभ किया।
रविवार को छोटी माली की कुश्ती पहलवान गुरदयाल व पहलवान रणजीत के बीच करवाई गई। इसमें पहलवान गुरदयाल ने रणजीत को पटखनी देकर छोटी माली पर कब्जा कर लिया। बड़ी माली की कुश्ती पहलवान जगगू ध्यानपुर व बबलू भीखोवाल होशियारपुर के बीच हुई। इसमें दोनों पहलवानों के बीच जीत को लेकर काफी देर तक संघर्ष चलता रहा। परिणाम न निकलने के चलते कमेटी सदस्यों ने दोनों पहलवानों को पांच मिनट का समय दिया। इसके बाद प्वाइंट वाली कुश्ती करवाई गई। इसमें जग्गू पहलवान ध्यानपुर ने बबलू भीखोवाल से एक प्वाइंट लेकर बड़ी माली की कुश्ती पर कब्जा जमाया। अतिथियों सरपंच सुभाष ठाकुर व लखविन्द्र सिंह लक्खी ने छोटी मॉली के विजेता को 3100 रुपये व उपविजेता को 2100 रुपये दिए। बड़ी माली के विजेता जग्गू पहलवान को 11 हजार रुपये व उपविजेता को 5100 रुपये दिए गए। मौके पर प्रमोद शर्मा, सुलखन सिंह, हरी सिंह, पूर्व सरपंच गरीब दास, जत्थेदार लखविन्द्र सिंह, जत्थेदार संतोख सिंह, गुरनाम सिंह, युद्घवीर सिंह, फारुख अली, सौरभ, जोगिन्द्र सिंह, दविन्द्र सिंह, बलवीर सिंह, गुरदीप सिंह, करतार सिंह, सुखदेव सिंह उपस्थित थे।
फोटो 03, पहलवान अपना जौहर दिखाते हुए
फोटो 03ए, कुश्ती का शुभारंभ करते हुए मुख्यातिथि