{"_id":"59e38eba4f1c1baf678b5e3a","slug":"101508085434-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार व प्रशासन ने मिलकर की धक्केशाही : सलारिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार व प्रशासन ने मिलकर की धक्केशाही : सलारिया
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार व प्रशासन ने की धक्केशाही: सलारिया
अकाली-भाजपा प्रत्याशी ने कैप्टन सरकार व प्रशासन के सिर फोड़ा हार का ठीकरा
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
अकाली-भाजपा प्रत्याशी स्वर्ण सिंह सलारिया ने उपचुनाव में मिली हार का ठीकरा सूबे की कांग्रेस सरकार और प्रशासन के सिर फोड़ा है। सलारिया ने कांग्रेस सरकार और प्रशासन पर मिलकर धक्केशाही करने का आरोप लगाया है। सलारिया रविवार को हलका पठानकोट के डल्हौजी रोड स्थित अपने चुनावी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा, जिला भाजपा प्रधान अनिल रामपाल, पूर्व विधायक सीमा देवी, मेयर अनिल वासुदेवा की मौजूदगी में सलारिया ने कहा कि उपचुनाव जाखड़ बनाम सलारिया या फिर भाजपा बनाम कांग्रेस का मुकाबला नहीं था। बल्कि यह मुकाबला कैप्टन सरकार बनाम सलारिया बन चुका था। कैप्टन सरकार ने उपचुनाव में प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से धक्केशाही की है। मतदान के समय कई बूथों पर अकाली-भाजपा वर्करों के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं डरा-धमका कर अकाली-भाजपा वर्करों को कांग्रेसियों ने पोलिंग स्टेशनों से बाहर निकाल दिया। प्रशासनिक अधिकारी भी कांग्रेस के ही हक में खड़े रहे। सलारिया ने कहा कि मतदान के दौरान कांग्रेस की ओर स की गई धक्केशाही के करीब 62 मामलों की शिकायतें उन्होंने चुनाव आयोग को सौंपी हैं। कांग्रेस सरकार ने उपचुनाव में सत्ता का दुरुपयोग किया है। चुनाव आयोग को कांग्रेस की धक्केशाही के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि फिर भी वह जनता के फैसले को सिर माथे पर रखकर स्वीकार करते हैं। जाखड़ को जनता ने चुना है। जाखड़ को चाहिए कि वह जनता की उम्मीदों पर खरे उतरें और विकास करके दिखाएं। भाजपा हमेशा विकास के साथ खड़ी है।