फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar won the basketball tournament

अमृतसर ने जीती बास्केटबाल स्पर्धा

Thu, 26 Sep 2013 12:11 AM IST
अमर उजाला मंडी गोबिन्दगढ़(फतेहगढ़ साहिब)
अमर उजाला मंडी गोबिन्दगढ़(फतेहगढ़ साहिब) Updated Thu, 26 Sep 2013 12:11 AM IST
विज्ञापन
Amritsar won the basketball tournament
मंडी गोबिन्दगढ़(फतेहगढ़ साहिब) के रिमट इंजीनियरिंग कैंपस में चल रहे 4 दिवसीय पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के इंटर कालेज बास्केटबाल टूर्नामेंट बुधवार को समाप्त हो गया।
विज्ञापन


रिमट ग्रुप के फाउंडर चेयरमैन डॉ. हुक्म चंद बांसल ने इस आज हुए टूर्नामेंट के मैचों का उद्घाटन किया।

इस टूर्नामेंट में लड़कों में ग्लोबल कालेज अमृतसर की टीम ने शहीद उधम सिंह कालेज आफ इंजीनियरिंग टंगोरी कालेज की टीम को 6 अंकों के साथ हरा कर यादगारी ट्राफी हासिल की।
विज्ञापन


जबकि लड़कियों में मिमट मलोट कालेज की टीम ने फाइनल मुकाबलों में बाबा बन्दा सिंह बहादर इंजीनियरिंग कालेज फतेहगढ़ साहिब की टीम को 16 अंकों से हराया।

इस टूर्नामेंट में विभिन्न कालेजों की 40 टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

लड़कों के सेमीफाइनल मुकाबलों में ग्लोबल कालेज अमृतसर की टीम ने रिमट महाराजा अग्रसेन इंजीनियरिंग कालेज को 18 अंकों के साथ हरा कर जीत हासिल की।
दूसरे सेमीफाइनल में शहीद ऊधम सिंह कालेज टंगोरी की टीम ने सवायत कालेज बनूड़ की टीम को 2 अंकों के साथ हराया।

वहीं लड़कियों में मिमट मलोट की टीम ने ज्ञानी जेल सिंह कालेज आफ इंजीनियरिंग बठिंडा की टीम को 19 अंकों से मात दी।

रिमट महाराजा अग्रसेन इंजीनियरिंग कालेज मंडी गोबिन्दगढ़ ने लड़कों में और ज्ञानी जेल सिंह कालेज आफ इंजीनियरिंग बठिंडा की लड़कियों की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रिमट इंजीनियरिंग कालेज के कैंपस डायरेक्टर डॉ. हर्ष सदावर्ती ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर खेल डायरेक्टर डॉ. आरएस पठाणियां और हरिन्दर सिंह ने खिलाड़ियों का धन्यवाद किया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed