{"_id":"f87d6ab917174d249037be0b263cad37","slug":"all-acquitted-in-sex-scandal-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल के सभी आरोपी बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल के सभी आरोपी बरी
पटियाला/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2013 12:17 AM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई स्पेशल जज हेमंत गोपाल ने सोमवार को बहुचर्चित अमृतसर केबल सेक्स स्कैंडल केस के सभी 11 आरोपियों को सबूतों के अभाव के चलते बरी कर दिया।
इन सभी पर अपने अधीन काम करने वाली युवतियों को नौकरी से निकालने की धमकी देकर दुराचार करने और आवारागर्दी के आरोप थे।
पंजाब मानवाधिकार संगठन के चेयरमैन रिटायर जस्टिस एएस बैंस की शिकायत पर अमृतसर में 23 मई 2003 को 12 लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 109 और 376 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया था।
आरोपियों में अमृतसर केबल आपरेटर्स एसोसिएशन के चेयरमैन सर्वजीत सिंह, उसका पार्टनर हरि ओम धानुका, एसोसिएशन का वाइस प्रेसीडेंट गगन बेदी, गणेश पोदार, मदन लाल, सुभाष चंद्र शर्मा सभी निवासी अमृतसर, कंवलजीत सिंह उर्फ मनु निवासी चंडीगढ़, जगदीप सिंह अरोड़ा निवासी लुधियाना, गुरिंदर पाल सिंह निवासी अमृतसर, जगवीर सिंह कटारिया उर्फ संजू निवासी जालंधर, बुलंद इकबाल सिंह निवासी अमृतसर, संजीव कुमार उर्फ बाबी निवासी अमृतसर शामिल थे।
बाद में इस मामले को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंप दिया और सीबीआई ने केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू की। जिसमें सामने आया कि 1998-2001 के दौरान अमृतसर केबल आपरेटर्स एसोसिएशन का चेयरमैन सर्वजीत सिंह कई बिजनेस भी चला रहा था।
केस के कई आरोपी इसमें उसके पार्टनर थे और कुछ उसके करीबी दोस्त थे। इनके पास काम करने वाली तीन युवतियों ने सेक्शन 164 सीआरपीसी के तहत बयान दिया था कि उक्त सभी आरोपियों ने उन्हें काम से निकालने की धमकी देकर दुराचार किया।
सभी आरोपियों ने पीड़ित युवतियों के साथ कई-कई बार दुराचार किया। तब से यह केस सीबीआई की कोर्ट में चल रहा था। लेकिन सबूतों के अभाव में आज इस केस के सभी 11 आरोपी बरी हो गए। जबकि केस के एक आरोपी गणेश पोदार की मौत हो चुकी है।