{"_id":"a725b1a8-ef0f-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"agitation-against-jodha-akbar-serial","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधा-अकबर के खिलाफ सड़कों पर पुलिस के साथ ‘जंग’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधा-अकबर के खिलाफ सड़कों पर पुलिस के साथ ‘जंग’
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर-25 स्थित महाराणा प्रताप हॉस्टल के पास बुधवार सुबह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने जोधा अकबर सीरियल में राजपूत समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए सुबह 11 से लेकर शाम 4 बजे तक जमकर नारेबाजी की।
जब राजपूत समुदाय के लोग यहां से बेरिगेड्स तोड़कर राज भवन की ओर कूच करने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों का प्रयोग किया।
विज्ञापन
पुलिस ने वाटर कैनन से प्रदर्शनकारियों पर तेज पानी की बौछारें भी फेंकी। आंदोलन कर रहे लोगों ने भी पुलिस पर पथराव किया। इस दौरान दो पुलिस कर्मचारी और दो प्रदर्शनकारियों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें सेक्टर-16 के जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
वहीं, एक दर्जन पुलिस कर्मचारियों और प्रदर्शनकारियों को मामूली चोटें भी आई हैं। प्रदर्शनकारियों के 21 सदस्यीय दल को पंजाब और हरियाणा के राज्यपालों से मिलवाने के लिए ले जाया गया, लेकिन वे नहीं मिले।
इसके बाद प्रदर्शनकारियों को ट्रकों में भरकर यूटी की सीमा से बाहर छोड़ दिया गया। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों पर शांति भंग करने का केस भी दर्ज किया गया।
अब अगला प्रदर्शन दिल्ली में
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने समर्थकों को अलग-अलग जगह छोड़ दिया है। महासभा पीछे नहीं हटेगी और अगला प्रदर्शन अब दिल्ली में होगा। महेंद्र सिंह ने बताया कि जब हरियाणा भवन गए तो अधिकारियों ने बताया कि गवर्नर बीमार हैं। पंजाब के गवर्नर ने कहा कि वे इतने कम समय में नहीं मिल सकते हैं, ऐसे में बिना ज्ञापन दिए ही वापस आ गए। उन्होंने बताया कि उनके डेढ़ दर्जन समर्थक घायल हुए हैं।
पुलिस कर्मी हटे पीछे, बाद में बुलाई फोर्स
प्रदर्शनकारियों के रोष और पुलिस कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण कई पुलिस कर्मचारी पीछे हट गए। इस प्रदर्शन के बाद पूरे शहर के थाना प्रभारियों को मौके पर पहुंचने के लिए कहा गया।
आंसू गैस की मशीन हुई खराब
प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस छोड़ने के लिए जब पुलिस कर्मचारी आगे आए तो मशीन ही नहीं चली। इतने पर वहां पर तैनात पुलिस कर्मचारी हरिंद्र सिंह को पत्थर आकर लगा। इस पथराव में एक अन्य कर्मचारी नवीन भी घायल हो गया है। वहीं, प्रदर्शनकारियों में करनाल से आए राजेश और अंबाला के जफरपुर से आए विक्रांत को चोटें लगीं।
सीरियल केबल पर हो सकता है बंद
एडीसी तन्वी गर्ग और एसडीएम बलबीर सिंह ढोल उत्पात के बाद मौके पर पहुंचे, लेकिन एडीसी भी प्रदर्शनकारियों को शांत नहीं करा पाई। अखिल भारतीय क्षेत्रीय महासभा के पदाधिकारी राणा सुखदेव, वेदपाल सिंह तंवर और मोहिंद्र सिंह तंवर ने यह मांग की है कि इस सीरियल को बंद करवाया जाए।
इस पर तन्वी गर्ग ने कहा कि उनके पास ऐसा अधिकार नहीं है, लेकिन वह उनका ज्ञापन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भेज देगी। इस पर प्रदर्शनकारियों ने शहर में यह सीरियल दिखाने पर पाबंदी लगाने की मांग की।
इस पर तन्वी गर्ग ने कहा कि वह केबल पर तो इसे बंद करवा सकती हैं, लेकिन जो डिश टीवी पर पाबंदी नहीं लगवा सकतीं।
अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
उत्पात के बाद प्रदर्शनकारियों ने डीएसपी आशीष कपूर और एडीसी तन्वी गर्ग से मांग की कि जिस अधिकारी के आदेश पर लाठीचार्ज हुआ है, उस पर कार्रवाई की जाए।