फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   After seven years FIR on Assistant Superintendent of Faridkot Modern Jail in prisoner suicide case

सात साल चली कैदी की आत्महत्या की जांच: फरीदकोट मॉडर्न जेल के सहायक अधीक्षक पर FIR, अब चलेगा मुकद्दमा

Fri, 26 Jul 2024 08:05 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 26 Jul 2024 08:05 PM IST
सार

पंजाब के फरीदकोट सेंट्रल मॉर्डन जेल में बंद कैदी ने लगभग सात साल पहले आत्महत्या कर ली थी। इस मामले की जांच के बाद अब तत्कालीन जेल सहायक अधीक्षक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
After seven years FIR on Assistant Superintendent of Faridkot Modern Jail in prisoner suicide case
जेल - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

लगभग सवा सात साल पहले फरीदकोट केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद एक कैदी ने बैरक के अंदर आत्महत्या कर ली थी। कैदी के फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में न्यायिक जांच अब पूरी हो गई है। मामले जांच की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जेल के तत्कालीन सहायक अधीक्षक जुगराज सिंह के खिलाफ थाना सिटी में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, केंद्रीय जेल में सजा काट रहे सुखमंदर सिंह ने 17 मार्च 2017 को अपनी बैरक में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसी बैरक में उसका बेटा अवतार सिंह भी सजा काट रहा था। इस घटना के बाद जेल प्रशासन को बैरक से सुखमंदर सिंह का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था जिसे जिला अदालत के पास भेजा गया।
विज्ञापन


इस मामले की अतिरिक्त जिला व सेशन राजीव कालड़ा की तरफ से जांच की गई और जांच के बाद रिपोर्ट में पाया गया कि तत्कालीन सहायक अधीक्षक जुगराज सिंह से परेशान होकर कैदी सुखमंदर सिंह ने खुदकुशी की थी। इस रिपोर्ट के आधार पर जिला पुलिस ने उक्त सहायक अधीक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया है। डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed