फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   After all, the lockers owners have cheque

आखिरकार लॉकर मालिकों को मिले चेक

Mon, 23 Sep 2013 11:04 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 23 Sep 2013 11:04 PM IST
विज्ञापन
After all, the lockers owners have cheque
जालंधर में आठ माह के लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार पंजाब एंड सिंध बैंक ने अपने उन ग्राहकों को मुआवजे के चेक सौंपने शुरू कर दिए हैं, जिनके लॉकरों को इस साल जनवरी में एक गिरोह ने तोड़कर करोड़ों रुपये का माल चुरा लिया था। इसमें 41 लोगों के लॉकर टूटे थे।
विज्ञापन


इसमें कई एनआरआई के लॉकर भी थे। 19 जनवरी की रात को पठानकोट रोड पर स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा में लॉकरों को काटकर अंदर से पैसा व आभूषण चुरा लिए गए थे। इसमें पुलिस को कोई भी सुराग इस गिरोह के बारे में नहीं मिला। लॉकर धारकों ने कई बार प्रदर्शन कर बैंक को बंद करवाया और हाईवे तक जाम कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


बैंक प्रबंधक अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे थे लेकिन लोगों ने मुआवजे के लिए अपनी कमेटी का गठन कर रखा था। आखिरकार बैंक प्रबंधन को लोगों के आगे झुकना पड़ा और करीब तीन करोड़ रुपये का मुआवजा बैंक ने जारी कर
विज्ञापन
विज्ञापन

दिया। बैंक से मिली जानकारी के मुताबिक कुल 42 लॉकर को काटा गया था। इसमें से 31 लोगों ने कहा था कि उनके लॉकरों से आभूषण व नकदी चोरी हो गई है। पंजाब एंड सिंध बैंक प्रबंधन की तरफ से यह तय किया गया कि नुकसान राशि का 60 फीसदी ही बतौर मुआवजा लॉकर धारकों को अदा किया जाए।

पांच लॉकर धारक विदेश में बसे
31 लॉकर धारकों का कुल नुकसान करीब पांच करोड़ था। बैंक ने 2 करोड़ 95 लाख रुपये ही जारी किए, जिससे लोगों ने संतुष्टि जता दी। 31 में से पांच लॉकर धारक विदेशों में बसे हुए हैं। इस कारण 26 लोगों के चेक बैंक ने सोमवार को जारी कर दिए।

बाईस कैरेट के हिसाब से मिला मुआवजा
हालांकि कई लॉकर धारकों के बैंक लॉकर में डायमंड के आभूषण व नकदी भी थी लेकिन बैंक प्रबंधन ने इसका मुआवजा देने से मना कर दिया। बैंक ने 19 जनवरी को सोने के 22 कैरेट रेट के हिसाब से मुआवजा ग्राहकों को दिया है।


संघर्ष करने वाली कमेटी के बिक्रम खैहरा का कहना है कि बैंक ने कुछ राशि तो उन लोगों को दी, जिन्होंने अपने आभूषण चोरों के डर से बैंक में सेफ कर रखे हुए थे। चेक प्राप्त करने वाली आशा रानी, मनोहर लाल, नन्नी, मेजर मेजी, खिलारा का कहना है कि यह एक लंबे संघर्ष का नतीजा है कि लोगोें को मुआवजा मिला है। बेशक 60 फीसदी ही मिला लेकिन इससे वे कुछ तो संतुष्ट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed