{"_id":"8177237d8c04cafe72e693dd79319565","slug":"accident-woman-killed-bus-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने दंपति को कुचला, महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस ने दंपति को कुचला, महिला की मौत
अमर उजाला, बरनाला
Updated Sun, 16 Feb 2014 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित गांव हरीगढ़ के पास गंगानगर से पटियाला जा रही तेज रफ्तार बस ने सुबह साढ़े 11 बजे एक बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने बस को आग लगा दी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार गांव हरीगढ़ का गुरलाभ सिंह और उसकी पत्नी गुरदीप कौर बाइक पर गुरुद्वारा श्री मस्तुआणा साहिब में माथा टेकने जा रहे थे। श्री गंगानगर से पटियाला की ओर जा रही बस ने दोनों को गांव हरीगढ़ से कुछ ही दूरी पर अपनी चपेट में ले लिए।
विज्ञापन
हादसे में गुरदीप कौर (42) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गुरलाभ सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आरोपी बस चालक बस को छोड़ कर भाग गया। हादसे की खबर सुनते ही मृतका के परिजन और गांववाले मौके पर पहुंचे और पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।
इसके बाद गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव किया और फिर बस को आग के हवाले कर दिया। गुस्साई भीड़ को देख कर बस में बैठी सवारियां पहले ही बस से उतर गई। घटना स्थल पर पहुंचे थाना धनौला प्रभारी ने स्थिति से निपटने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए।
लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि हादसे के दौरान गुरदीप कौर और गुरलाभ सिंह को प्राथमिक चिकित्सा दिलवाने के बजाय पुलिस ने बस की रखवाली करनी शुरू कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।