फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Accident in Punjab: Terrible road accident near Tibba late night, three dead, three injured

Accident in Punjab: टिब्बा के पास देर रात भयानक सड़क हादसा, तीन की मौत, तीन जख्मी

Tue, 18 Jun 2024 12:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह महेश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी, कपूरथला (पंजाब)
महेश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी, कपूरथला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Jun 2024 12:05 AM IST
सार

घटनास्थल पर तीन युवाओं की मौत से चीख पुकार मच गई। थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस जांच में जुट गई है। मृतकों की पहचान चांद, दविंदर सिंह और साहिल के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
Accident in Punjab: Terrible road accident near Tibba late night, three dead, three injured
विलाप करते परिजन। हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के सुल्तानपुर लोधी के अधीन पड़ते गांव टिब्बा के पास सोमवार की देर रात दो वाहनों की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी टिब्बा में भर्ती करवाया गया। घटनास्थल पर बाइक व एक्टिवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त पाए गए हैं। हालांकि हादसा कैसे हुआ, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।  
विज्ञापन

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात करीब साढ़े नौ बजे सुल्तानपुर लोधी-तलवंडी चौधरियां रोड पर सीएचसी टिब्बा से कुछ ही दूरी पर दो वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य युवकों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस ने राहगीरों की मदद से तुरंत सीएचसी सेंटर टिब्बा भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर भयंकर हादसे में तीन लोगों की मौत से चीख पुकार मच गई। वहीं सिविल अस्पताल में मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

थाना तलवंडी चौधरियां के एसएचओ राजिंदर सिंह ने तीन युवकों की मौत की पुष्टि करते हुए फिलहाल यहीं बताया कि पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। हादसे में तीन युवक जख्मी भी हुए हैं। प्राथमिक जांच में बाइक व एक्टिवा की टक्कर का अंदेशा है। दोनों वाहनों पर युवक व अंडर नाबालिग बच्चे सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed