{"_id":"683bfe2d1ea406a293064669","slug":"accident-in-kotkapura-punjab-prtc-bus-hits-bike-three-friends-die-a-painful-death-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के कोटकपूरा में हादसा: पीआरटीसी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के कोटकपूरा में हादसा: पीआरटीसी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत
Sun, 01 Jun 2025 12:45 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:45 PM IST
सार
पंजाब के तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाघापुराना से कोटकपूरा की ओर जा रहे थे, जब पीआरटीसी बस से उनकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
बाइक
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के मोगा रोड पर गांव पंजगराई कलां के पास रविवार सुबह करीब 5:30 बजे एक दुखद हादसे में पीआरटीसी बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवा दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बाघापुराना (मोगा) निवासी वंश, लव, और हैप्पी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, तीनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाघापुराना से कोटकपूरा की ओर जा रहे थे, जब पीआरटीसी बस से उनकी टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पंजगराई कलां चौकी के इंचार्ज नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में बस की तेज रफ्तारी को हादसे का कारण माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन