फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   AAP MLA Harmeet Singh Pathanmajra wife elligation on NRI of molestation

पंजाब के विधायक की पत्नी से छेड़छाड़: कनाडा में रहने वाले NRI पर गंभीर आरोप; एनआरआई को भारत लाने की तैयारी

Wed, 21 Aug 2024 04:49 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 21 Aug 2024 04:49 PM IST
सार

पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक की पत्नी ने उसके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस को शिकायत दी है। विधायक की पत्नी ने कनाडा में रहने वाले एनआरआई पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
AAP MLA Harmeet Singh Pathanmajra wife elligation on NRI of molestation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में विधायक की पत्नी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आम आदमी पार्टी (आप) विधायक की पत्नी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच भी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पंजाब के हलवारा के सनौर विधानसभा क्षेत्र से आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की पत्नी गुरप्रीत कौर ने एनआरआई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। कनाडा में रहने वाले बुजुर्ग एनआरआई नछत्तर सिंह मूल रूप से लुधियाना के गांव घुमाण निवासी हैं। 
विज्ञापन


थाना सुधार पुलिस ने नछत्तर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, मामले की जांच एएसआई कुलदीप सिंह कर रहे हैं। नछत्तर सिंह इन दिनों कनाडा के मिसिसॉगा में हैं और सुधार पुलिस ने उनके भारत प्रत्यारोपण के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गुरप्रीत कौर ने बताया कि उनका गांव सहौली जिला लुधियाना में है। गुरप्रीत कौर सुधार के घुमाण चौक स्थित नछत्तर सिंह की कोठी में रहती है। वह कोठी की देखरेख भी करती हैं। नछत्तर सिंह के साथ पारिवारिक रिश्ता है, इसी वजह से एनआरआई नछत्तर सिंह ने गुरप्रीत कौर को कोठी की देखरेख का जिम्मा दिया है। 

शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया
गुरप्रीत कौर ने आरोप लगाया कि नछत्तर सिंह उनपर बुरी नजर रखने लगा था। इस बारे गुरप्रीत कौर ने एनआरआई के बेटे संदीप सिंह को भी बताया था। 13 मई को नछत्तर सिंह शाम पांच बजे के करीब कोठी में आया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। इस दौरान उसने गुरप्रीत के साथ छेड़छाड़ की। गुरप्रीत ने विरोध किया तो नछत्तर सिंह वहां से चला गया। 

मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया
गुरप्रीत कौर ने बताया कि नछत्तर सिंह ने उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर बहुत प्रताड़ित किया है। गुरप्रीत कौर ने दावा किया कि उसके पास नछत्तर सिंह की फोटो और वीडियो भी हैं जिन्हें जरूरत पड़ने पर सबके सामने लाएंगी। 

कोठी को लेकर चल रहा विवाद
गौरतलब है कि एनआरआई नछत्तर सिंह का अपने भतीजे राजू के साथ उक्त कोठी पर मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। एनआरआई ने कोठी पर कब्जा बनाए रखने के लिए खुद ही गुरप्रीत कौर को इसकी संभाल का जिम्मा सौंपा था। नछत्तर सिंह ने इसके लिए गुरप्रीत कौर को बाकायदा पावर ऑफ अटॉर्नी दी थी। बाद में कोठी को लेकर नछत्तर सिंह का गुरप्रीत कौर के साथ ही विवाद शुरू हो गया जो अदालत में विचाराधीन है। ताजा घटनाक्रम में गुरप्रीत कौर ने नछत्तर सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवाया है।

कोठी पर कब्जा करना चाहती है गुरप्रीत
कनाडा से नछत्तर सिंह ने फोन पर बताया कि गुरप्रीत कौर उनकी कोठी पर कब्जा करना चाहती है। इसलिए उसने उनपर झूठे आरोप लगाए हैं। वे गुरप्रीत कौर को बेटी की तरह मानते हैं। उनका बेटा संदीप गुरप्रीत कौर को बहन मानता है। एनआरआई ने आरोप लगाया कि ये सारा खेल राजनीतिक के दम पर खेला जा रहा है। गुरप्रीत कौर ने कोठी कब्जाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं। 

पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग
एनआरआई नछत्तर सिंह ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान, गुरप्रीत कौर के पति विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और स्थानीय विधायक हाकम सिंह ठेकेदार से भी इस मामले में बात की थी, लेकिन उनकी कोई मदद नहीं की गई। कनाडा जाने के बाद उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया गया ताकि पंजाब वापस न आ सकूं। उन्होंने पुलिस उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है। एनआरआई मामलों के मंत्री समेत मुख्यमंत्री से भी न्याय की फरियाद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed