फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   A young man murdered at Bathinda of Punjab

पंजाब: एक दूसरे की तरफ घूरने पर विवाद, तीन युवकों ने किरच घोंप कर मार डाला 

Wed, 28 Apr 2021 12:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 28 Apr 2021 12:15 PM IST
सार

डीएसपी सिटी गुरजीत सिंह रोमाणा ने बताया कि थाना केनाल में पुलिस ने तीन आरोपियों परम सिंह, अमनदीप सिंह, सागर सिंह निवासी नरूयाना रोड बठिंडा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन
A young man murdered at Bathinda of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

बठिंडा के नरूयाना रोड पर स्थित अमरपुरा बस्ती में एक दूसरे की तरफ घूरने पर छह युवकों में तकरार हो गई। इसके बाद गुस्साए तीन युवकों ने एक युवक के पेट में किरच घोंप उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान सुखपाल सिंह उर्फ सन्नी (22 ) पुत्र मिट्ठू सिंह के तौर पर हुई है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही। 

विज्ञापन


डीएसपी सिटी गुरजीत सिंह रोमाणा ने बताया कि थाना केनाल में पुलिस ने तीन आरोपियों परम सिंह, अमनदीप सिंह, सागर सिंह निवासी नरूयाना रोड बठिंडा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात को सुखपाल सिंह उर्फ सन्नी अपने दोस्त लब्बी एवं मन्नू के साथ घर के समीप खड़ा था। दूसरी तरफ से आए परम सिंह, अमनदीप सिंह, सागर सिंह उनकी तरफ घूरने लगे। इसी बात को लेकर सभी युवक आपस में भिड़ गए। इसी दौरान परम सिंह, अमनदीप सिंह एवं सागर सिंह ने सुखपाल सिंह के पेट में किरच घोंप दी और सभी युवक मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना का पता चलते ही आस पास के लोगों ने गंभीर हालत में सुखपाल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना का पता चलते ही डीएसपी सिटी गुरजीत सिंह रोमाणा पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे एवं घटना स्थल का जायजा लिया। डीएसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने मृतक युवक के पिता मिट्ठू सिंह के बयान पर आरोपी परम सिंह, अमनदीप सिंह, सागर सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने परम सिंह एवं अमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed