फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   16-year-old boy dies in road accident at Moga

मोगा में सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, नाबालिग की मौत; महिला गंभीर रूप से घायल

Sun, 06 Sep 2026 01:21 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 06 Sep 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
16-year-old boy dies in road accident at Moga
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब
मोगा के सब-डिवीजन धर्मकोट के गांव कैले से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां बाइक और कार की टक्कर में 16 साल के लड़के की मौत हो गई। वहीं, उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक, 16 साल का आरव भट्टी अपनी मां के साथ बाइक पर सवार होकर गांव कैले से धर्मकोट की ओर जा रहा था। 
विज्ञापन




इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल मां-बेटे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान 16 साल के आरव भट्टी की मौत हो गई। वहीं, उसकी मां के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। वह अस्पताल में उपचाराधीन है। 
विज्ञापन


इस संबंध में थाना धर्मकोट के सब-इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की उम्र करीब 16 साल है। वह अपनी मां के साथ गांव कैले से धर्मकोट की ओर आ रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस अधिकारी के अनुसार, हादसे के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर मामले में कार्रवाई की जा रही है। कार चालक की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed