फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   13 seminars will be held at the 550th Prakash festival

550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में होंगे 13 सेमिनार, नगर कीर्तन में शामिल हो सकते हैं पाक पीएम इमरान

Sun, 14 Jul 2019 01:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, अमृतसर
अमर उजाला ब्यूरो, अमृतसर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 14 Jul 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
13 seminars will be held at the 550th Prakash festival
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में देश-विदेश में 13 बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेमिनार करवाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


एसजीपीसी के अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल द्वारा देश-विदेश में आयोजित सेमिनारों की रूपरेखा तैयार करने के लिए गठित कमेटी के अध्यक्ष प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक में इसका फैसला किया गया। 
विज्ञापन


प्रो. बडूंगर ने बताया कि पंजाब के कई बड़े शहरों के साथ-साथ जम्मू, नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान के ननकाना साहिब, लाहौर और अन्य ऐतिहासिक शहरों में सेमिनारों का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके आयोजन की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। यह रिपोर्ट भाई लौंगोवाल को जल्द सौंप दी जाएगी। इन बड़े सेमिनारों के अलावा देश के कई शहरों के स्कूलों व कॉलेज में भी सेमिनार करवाए जाएंगे। इन सेमिनारों का विषय श्री गुरु नानक देव जी का इतिहास, उनकी पावन बाणी व विचारधारा होगा।

इस कमेटी के साथ तालमेल की जिम्मेदारी निभा रहे एसजीपीसी के अतिरिक्त सचिव सुखदेव सिंह भुराकोना ने कहा कि सेमिनारों को सफल बनाने के लिए 20 जुलाई को सिख बुद्धिजीवियों के साथ एक बैठक की जा रही है। यह बैठक संगरूर स्थित गुरुद्वारा नांकियाना साहिब में होगी। 

इस बैठक में एसजीपीसी द्वारा संचालित सभी स्कूलों और कॉलेजों के प्रिंसिपलों के साथ-साथ सभी प्रमुख स्कूलों के प्रबंधक कमेटियों के साथ एक बैठक की जाएगी। स्कूल और कॉलेज के प्रिंसिपलों के साथ 22 जुलाई को गुरु नानक इंजीनियरिंग कॉलेज लुधियाना और 27 जुलाई को भाई संगत कॉलेज बंगा में मीटिंग होगी। 

एसजीपीसी का एक शिष्टमंडल 20 जुलाई को पाकिस्तान जाएगा 

एसजीपीसी द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित 25 जुलाई को गुरुद्वारा ननकाना साहिब जी से निकाले जाने वाले इंटरनेशनल नगर कीर्तन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस नगर कीर्तन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शामिल होने की संभावना है। 

एसजीपीसी के सचिव मंजीत सिंह बाठ ने बताया कि इंटरनेशनल नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए एसजीपीसी ने दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास को वीजा जारी करने के लिए 480 श्रद्धालुओं की सूची भेजी है।

इस नगर कीर्तन में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के सिंह साहिबान, तख्त साहिबान के जत्थेदार साहिब, एसजीपीसी के प्रधान भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल, एसजीपीसी सदस्य सहित सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 

जब नगर कीर्तन ननकाना साहिब से अटारी सड़क सीमा पहुंचेगा, तब नगर कीर्तन के स्वागत के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। नगर कीर्तन के स्वागत के लिए अटारी सड़क सीमा पर बड़ी संख्या में संगत पहुंचेगी। नगर कीर्तन का प्रबंध करने के लिए एसजीपीसी का एक शिष्टमण्डल नगर कीर्तन शुरू होने से पहले गुरुद्वारा ननकाना साहिब जाएगा। 

इस शिष्टमंडल में एसजीपीसी के चीफ सेक्रेटरी डॉ. रूप सिंह, मेंबर भाई राजिंदर सिंह मेहता, गुरमीत सिंह बुह, राजिंदर सिंह रूबी 20 जुलाई को पाकिस्तान रवाना हो जाएंगे। नगर कीर्तन शुरू होने से पहले गुरुद्वारा ननकाना साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे।


गुरुद्वारा खारा साहिब खोलने का एसजीपीसी ने स्वागत किया 

एसजीपीसी ने पाकिस्तान सरकार द्वारा गुरुद्वारा खारा साहिब को दर्शनों के लिए खोलने का स्वागत किया है। एसजीपीसी के चीफ सेक्रेटरी डॉ. रूप सिंह ने कहा कि इस गुरुद्वारा साहिब का इतिहास छठे गुरु के साथ जुड़ा हुआ है। इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने सियालकोट स्थित गुरुद्वारा बाबे की बेर को संगत के लिए खोला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed