फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   10 lakh bank staff to join nationwide bank strike on feb 20-21

20 फरवरी से बैंकों में दो दिवसीय हड़ताल

Wed, 06 Feb 2013 12:03 PM IST
लुधियाना/ब्यूरो
लुधियाना/ब्यूरो Updated Wed, 06 Feb 2013 12:03 PM IST
विज्ञापन
10 lakh bank staff to join nationwide bank strike on feb 20-21

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की अपील पर सार्वजनिक क्षेत्र में काम कर रहे दस लाख से ज्यादा बैंक अफसर और कर्मचारी 20 और 21 फरवरी को दो दिवसीय हड़ताल करेंगे। इस हड़ताल में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, को-आपरेटिव बैंक भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


पंजाब बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ने इस हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया है। बैंकों के अलावा अधिकतर ट्रेड यूनियन भी सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ हड़ताल के दौरान अपनी आवाज बुलंद करेंगी।
विज्ञापन


पंजाब बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के सचिव नरेश गौड़ का कहना है कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है। एक तरफ तो सरकार महंगाई को रोकने में बुरी तरह से नाकाम साबित हुई है, वहीं दूसरी तरफ महंगाई को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौड़ ने कहा कि यूपीए सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण मजदूरों से उनके हक छीने जा रहे हैं। इसके अलावा बैंकिंग सुधारों के तहत निजी क्षेत्र को बढ़ावा दिया जा रहा है। कारपोरेट सेक्टर को मुनाफा कमाने के लिए बैंकों के लाइसेंस दिए जा रहे हैं। इसके अलावा ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसे मुलाजिम वर्ग बर्दाश्त नहीं कर सकता।


उन्होंने कहा कि देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए बैंकों का काम बैंकिंग के अलावा सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी भूमिका निभाना है। लेकिन निजी क्षेत्र के बैंक ऐसा नहीं कर सकते। इन सभी मुद्दों समेत यूपीए सरकार की खराब नीतियों से परेशान होकर ही दो दिन की हड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed