उत्तराखंडः हरीश रावत की FB वॉल पर PM मोदी को खुली चुनौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में 18 मार्च से चल रही सियासी उठा पटक के बाद 27 मार्च को सूबे में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया। बता दें कि 28 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को विधानसभा में बहुमत साबित करना था, लेकिन इससे पहले ही राष्ट्रपति शासन लागने से हरीश रावत के अरमानों पर पानी फिर गया।
राष्ट्रपति शासन लगने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी फेसबुक वॉल पर जनता से रूबरू हुए और जमकर भड़ास निकाली। इतना नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी खुली चुनौती दे डाली।
राष्ट्रपति शासन लगने के बाद कुछ इस तरह दिख हरीश रावत की फेसबुक वॉल...
'यह लोकतंत्र, संविधान की हत्या है। Narendra Modi जी के हाथ उत्तराखंड की जन आकांक्षाओं के खून से रंगे हैं। '
'दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करके सार्वजनिक रूप से राज्यपाल को धमकाया गया| Bharatiya Janata Party (BJP) पहले दिन से ही मेरे और मेरी सरकार को गिराना चाहती थी|'
'केंद्र सरकार ने राज्यों को मिलने वाले बजट में भारी कटौती की, यहां तक की अर्द्ध कुम्भ का पैसा भी नहीं दिया।'
'एक षड़यंत्र के तहत भारी पैसा देकर के Uttarakhand में सर्वत्र known "india bulls" के माध्यम से सरकार गिराने की साज़िश की गयी।'
'अम्बेडकर जी असूलों का कत्ल'
'यह संसदीय परंपराओं का कत्ल है, यह अम्बेडकर जी असूलों का कत्ल है।'
'जिन चीजों के लिए लोग आलोचना कर रहें, मैं किसी चौराहे पर खड़े होकर उनके सवालों के जवाब देने के लिए तैयार रहूंगा।'
'जो न्यायिक आप्शन हमारे पास उपलब्ध है, उनका हम उपयोग करेंगे।'
'यदि Bharatiya Janata Party (BJP) और Narendra Modi में हिम्मत है तो विधानसभा को भंग करके चुनाव में हमसे मुकाबला करें, Uttarakhand की जनता देगी जवाब।'
'मेरा राज्यपाल महोदय से अनुरोध है कि जनभावनाओं को देखते हुए कल 28 मार्च को मुझे विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने का मौका दिया जाय। हमारी सरकार के पास पूर्ण बहुमत है, हम इसे साबित कर सकते है।'