{"_id":"574433054f1c1bba7d69134f","slug":"hemkund-sahib-gurudwara-in-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखिए, सात शिखरों के बीच बसा अद्भुत गुरुद्वारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखिए, सात शिखरों के बीच बसा अद्भुत गुरुद्वारा
Tue, 24 May 2016 04:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 24 May 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
hemkund sahib gurudwara in uttarakhand
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के चमोली जनपद में सात पर्वतों के बीच बसा गुरुद्वारा अद्भुत है। सिखों का प्रमुख तीर्थ हेमकुंड साहिब और पवित्र सरोवर लाखों सिख तीर्थयात्रियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। 4329 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह पवित्र स्थान छह माह तक हिमाच्छादित रहता है। मान्यता है कि इसी स्थान पर सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह ने तपस्या की थी। यहां प्रत्येक वर्ष ग्रीष्मकाल में देश-विदेश के सिख तीर्थयात्री मत्था टेकने पहुंचते हैं।
तस्वीरों में देखिए, सात पर्वतों के बीच बसा अद्भुत गुरुद्वारा
2 of 8
hemkund sahib gurudwara in uttarakhand
हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के समीप ही पवित्र सरोवर और लक्ष्मण मंदिर स्थित है। हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा 19 किमी पैदल सुरम्य बुग्यालों और पर्वत श्रृंखलाओं के बीच से होते हुए गुजरती है। पांच किमी तक पैदल रास्ता बर्फ से ढके बुग्याल से होकर गुजरता है। हेमकुंड की तीर्थयात्रा आस्था के साथ ही साहसिक पर्यटन का एहसास भी कराती है।
तस्वीरों में देखिए, सात पर्वतों के बीच बसा अद्भुत गुरुद्वारा
3 of 8
hemkund sahib gurudwara in uttarakhand
हेमकुंड साहेब पहुंचने के लिए रेल मार्ग तक ऋषिकेश और यहां से वाहन से 290 किमी दूर गोविंदघाट है। वहां से 19 किमी की पैदल दूरी तय कर पवित्र हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण लोकपाल मंदिर पहुंचा जा सकता है। यात्रा मार्ग पर गोविंदघाट से 13 किमी की दूर घांघरिया नामक स्थान स्थित है। हेमकुंड के दर्शन कर तीर्थयात्री रात्रि विश्राम के लिए यहीं पहुंचते हैं। यहां अक्सर मौसम भी अत्यधिक ठंडा रहता है। दिल्ली से गोविंदघाट तक बस से भी आया जा सकता है। दिल्ली से गोविंदघाट की दूरी 513 किमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, सात पर्वतों के बीच बसा अद्भुत गुरुद्वारा
4 of 8
hemkund sahib gurudwara in uttarakhand
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से ही विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी जाने का रास्ता भी है। घांघरिया से विश्व धरोहर फूलों की घाटी के लिए पैदल मार्ग है। हेमकुंड साहिब के कपाटोद्घाटन के साथ ही फूलों की घाटी भी पर्यटकों के लिए खुल जाती है। इस बार हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुलेंगे, जबकि फूलों की घाटी एक जून से खुल जाएगी। हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के समीप ही लोकपाल मंदिर है। इसे लक्ष्मण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इस स्थान पर लक्ष्मण ने शेषनाग के रूप में तपस्या की थी। यहां स्थित लक्ष्मण मंदिर में भ्यूंडार गांव के ग्रामीण पूजा-अर्चना करते हैं।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, सात पर्वतों के बीच बसा अद्भुत गुरुद्वारा
5 of 8
hemkund sahib gurudwara in uttarakhand
यात्रा संबंधित जानकारी के लिए यहां संपर्क करें: ऋषिकेश गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी-7500241970, 71 और 72, जोशीमठ गुरुद्वारा-7500241976, गोविंदघाट गुरुद्वारा कमेटी- 7579041090, वेबसाइट- डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट गुरुद्वाराश्री हेमकुंड साहिब डॉट कॉम।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।