फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंडः सेना के शस्त्रागार के पास पहुंची जंगलों की आग

Thu, 28 Apr 2016 09:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गढ़वाल
ब्यूरो / अमर उजाला, गढ़वाल Updated Thu, 28 Apr 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
forest fires reached near to Army Arsenal at tehri
आग - फोटो : amar ujala

नरेंद्रनगर (टिहरी) में आर्मी कैंट के पास जंगल में भड़की आग से सेना का शस्त्रागार (गोला-बारूद स्टोर) और सीएसडी कैंटीन बाल-बाल बच गई। अग्निशमन विभाग ने बमुश्किल आग पर काबू कर सेना का स्टोर बचाया। नगर क्षेत्र में हाईड्रेंट (पानी के टैंक) पर लोगों का कब्जा होने से फायर ब्रिगेड को घटनास्थल से 15 किमी दूर ऋषिकेश से पानी की व्यवस्था करनी पड़ी।

उत्तराखंडः सेना के शस्‍त्रागार के पास पहुंची जंगलों की आग

forest fires reached near to Army Arsenal at tehri
आग

सेना छावनी से सटे जंगल में बुधवार दोपहर एक बजे आग भड़क गई। देखते ही देखते आग सेना के शस्त्रागार और सीएसडी कैंटीन के पास आने लगी, तो वहां मौजूद सेना के अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। अग्निशमन वाहन के वहां पहुंचने तक आग शस्त्रागार से पांच मीटर दूरी तक आ गई थी। नगर क्षेत्र में जो हाईड्रेंट बनाए गए थे, उन पर 10-15 सालों से लोग कब्जा किए हैं। ऐसे में फायर ब्रिगेड कर्मियों को आग बुझाने के लिए 15 किमी दूर ऋषिकेश से पानी की व्यवस्था करनी पड़ी।

उत्तराखंडः सेना के शस्‍त्रागार के पास पहुंची जंगलों की आग

forest fires reached near to Army Arsenal at tehri
आग

आर्मी कैंट के शस्त्रागार में काफी मात्रा में गोला-बारूद रहता है। स्टोर के पांच मीटर तक आग पहुंच गई थी, समय रहते वनाग्नि पर काबू पाने से यहां एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि स्टोर तक आग पहुंच जाती, तो आसपास पांच किमी का दायरा इसकी चपेट में आ जाता। ऐसी स्थिति में बड़ा नुकसान हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंडः सेना के शस्‍त्रागार के पास पहुंची जंगलों की आग

forest fires reached near to Army Arsenal at tehri
आग

पौड़ी शहर के समीपवर्ती जंगलों में भड़की आग बुझने का नाम नहीं रही है। पौड़ी-टेका मार्ग में कंडोलिया से एक किमी आगे के बांज के जंगल में आग भड़की हुई है। आग की चपेट में आने से कई हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा जलकर राख हो गई है। अब तक आग बेकाबू बनी हुई। पौड़ी-टेका मार्ग में कंडोलिया से करीब एक किमी आगे बांज के जंगल में बुधवार को सुबह में आग भड़क गई।

विज्ञापन

उत्तराखंडः सेना के शस्‍त्रागार के पास पहुंची जंगलों की आग

forest fires reached near to Army Arsenal at tehri
आग

आग ने कई हेक्टेयर वन क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। देर शाम तक आग काबू में नहीं हो पाई है। पौड़ी रेंज के रेंजर केसी थपलियाल ने बताया कि सड़क के ऊपर के तरफ की आग को बुझा दिया गया। सड़क से नीचे की आग पर अभी काबू नहीं पाया जा सका है। काबू पाने के लिए कंट्रोल फायरिंग की हुई है।  दूसरी तरफ पौड़ी-पाबौ मार्ग में मांडाखाल, चोपड़ियों के समीप के की चीड़ के जंगल में आग भड़की हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed