{"_id":"56ee3a434f1c1bcc26f14d2a","slug":"dabang-rudrapur-sdm-dipti-vaishya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सबक सिखाने को सड़क पर लट्ठ लेकर निकलीं ADM साहिबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबक सिखाने को सड़क पर लट्ठ लेकर निकलीं ADM साहिबा
Sun, 20 Mar 2016 12:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रुद्रपुर एसडीएम दीप्ति वैश्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रुद्रपुर एडीएम दीप्ति वैश्य पुलिस फोर्स नहीं होने के चलते खुद डंडा लेकर अतिक्रमण हटाने मैदान में उतर पड़ी। इस दौरान उनकी विरोध कर रहे व्यापारियों से बहस भी हुई। व्यापारियों ने दबाव डालने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं झुकीं।
सबक सिखाने को सड़क पर लट्ठ लेकर निकलीं SDM साहिबा
2 of 5
रुद्रपुर एसडीएम दीप्ति वैश्य
- फोटो : amar ujala
एडीएम दीप्ति वैश्य के नेतृत्व में बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम में शामिल एडीएम के गनर को दुकान स्वामी ने पाना मारकर घायल कर दिया। यही नहीं दुकानदार ने गनर को थप्पड़ भी जड़ दिए। बचाने पहुंचे कर्मचारियों को भी दुकान स्वामी ने नहीं बख्शा। उसने उनके साथ भी धक्कामुक्की की। इस घटना से एक घंटा मार्केट में अफरातफरी रही। एडीएम दीप्ति वैश्य ने दुकान स्वामी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने दुकान स्वामी के खिलाफ तहरीर सौंपी है।
सबक सिखाने को सड़क पर लट्ठ लेकर निकलीं SDM साहिबा
3 of 5
रुद्रपुर एसडीएम दीप्ति वैश्य
- फोटो : amar ujala
शनिवार को नगर निगम की टीम एडीएम दीप्ति वैश्य के नेतृत्व में जेसीबी के साथ गांधी पार्क से लगती हुई दुकानों के पास पहुंचीं। जैसे ही निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। एडीएम के गनर विजय ने जल्होत्रा टायर मालिक से सामान हटाने को कहा। इतने में बौखलाए दुकान स्वामी ने एडीएम दीप्ति वैश्य के सामने गनर को पीटना शुरू कर दिया। जैसे ही एडीएम और निगम कर्मचारी उसे बचाने लगे तब तक दुकान स्वामी ने एडीएम के गनर विजय सिंह के सिर पर पाना दे मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबक सिखाने को सड़क पर लट्ठ लेकर निकलीं SDM साहिबा
4 of 5
रुद्रपुर एसडीएम दीप्ति वैश्य
- फोटो : amar ujala
अतिक्रमण हटाने के दौरान अपने गनर को पिटता देख एडीएम दीप्ति वैश्य का भी पारा चढ़ गया और वह भी हमलावर पर टूट पड़ी। एडीएम दीप्ति वैश्य आरोपी को पकड़कर 50 मीटर तक घसीटते ले गई और अपनी गाड़ी में डाल सीधे बाजार चौकी पहुंची। वहां उन्होंने अपने गनर का पूरा साथ देते हुए अपने नाम से तहरीर दी। महिला अधिकारी की अपने गनर के बचाव में दिखाई गई बहादुरी की मौके पर मौजूद कई लोगों ने तारीफ की।
विज्ञापन
सबक सिखाने को सड़क पर लट्ठ लेकर निकलीं SDM साहिबा
5 of 5
रुद्रपुर एसडीएम दीप्ति वैश्य
- फोटो : amar ujala
अभियान के दौरान बौखलाए दुकान स्वामी ने उस समय तो गनर के पाना दे मारा। जैसे ही एडीएम उसे लेकर चौकी पहुंची तो वह एडीएम के सामने हाथ जोड़कर छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाने लगा। यहां तक वह लिखित माफीनामा देने के लिए भी तैयार हो गया। लेकिन एडीएम नहीं मानी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।